Advertisement
कौन थे चोंगथम विक्रम सिंह? जिनकी मौत पर दुखी हो गए राहुल गांधी-किरेन रिजिजू, दिल्ली में पीट-पीटकर की गई हत्या
दिल्ली में रहने वाले मणिपुर के सिंगर विक्रम सिंह को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर शराब पीने और शोर करने से रोका तो हमला किया गया. इस मामले में 8 लोगों को अरेस्ट किया गया है.
Advertisement
दिल्ली के किलोकरी गांव में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, उनके घर के बाहर शराब पीने और शोर मचाने को लेकर कुछ डिलीवरी कर्मियों और ढाबा कर्मचारियों के साथ उनका विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने विक्रम सिंह पर लात-घूंसों से हमला कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, सनलाइट कॉलोनी थाने को विक्रम सिंह पर हमले की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि मणिपुर के रहने वाले विक्रम सिंह कई सालों से किलोकरी गांव में रह रहे थे. घटना के समय उनके अपार्टमेंट के बाहर कुछ लोग कथित तौर पर शराब पी रहे थे और तेज आवाज में शोर कर रहे थे. विक्रम ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई.
सात लोगों की गिरफ्तारी
Advertisement
पुलिस के अनुसार, कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने विक्रम सिंह पर लगातार मुक्कों और घूंसों से हमला किया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उनका बेटा याइफाबा उन्हें तुरंत होली फैमिली अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
Advertisement
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
Advertisement
19 वर्षीय भरत कुमार
26 वर्षीय प्रमोद
22 वर्षीय रमजान खान
21 वर्षीय दीपांशु
32 वर्षीय मोहन विश्वकर्मा
36 वर्षीय विजय
26 वर्षीय मन्नू
राहुल गांधी-किरेन रिजिजू ने जताया दुख
चोंगथम विक्रम सिंह ने रॉक संगीत में पहचान बनाकर दिल्ली में बच्चों को इसकी शिक्षा दे रहे थे. उनकी मौत पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी दुख जताया है. राहुल गांधी ने कहा,
Advertisement
'मणिपुर के प्रसिद्ध संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह अपने घर के बाहर कुछ लोगों से शोर कम करने के लिए कहने नीचे गए थे. इसके लिए उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया. एक पिता, अपने ही देश की राजधानी में, अपने ही घर के बाहर मारा गया. ऐसी कई घटनाओं के बाद, आज दिल्ली में हर नॉर्थईस्ट परिवार एक ही सवाल पूछ रहा है - क्या हम यहां सुरक्षित हैं?'
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर दुख जताते हुए कहा, यह बहुत दुखद घटना है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. विक्रम सिंह जो मणिपुर से हैं, एक संगीतकार हैं, उन्हें दक्षिणी दिल्ली के कुछ डिलीवरी बॉयज और ढाबा कर्मचारियों से रात को झगड़ा हुआ, मारपीट हुई और बाद में उनकी मौत हो गई.’
Advertisement
यह भी पढ़ें- दहाड़े मारकर रोने वाली बहू ही निकली कारोबारी ससुर की कातिल, नौकर के साथ मिलकर रची साजिश, सन्न कर देगी वजह
उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई हत्या होती है, मौत होती है या कोई पीड़ित होता है, तो यह क्यों देखना चाहिए कि वह किस राज्य से है? वे सभी भारतीय हैं. वे भारत के नागरिक हैं. हमारे नॉर्थ ईस्ट के लोग भी भारतीय हैं. यह राजनीति करने का विषय नहीं है. निर्णायक कार्रवाई होगी.’ उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई होगी.
मां कमला को कहा जाता था मणिपुर की ‘लता मंगेशकर’
Advertisement
यह भी पढ़ें
विक्रम सिंह ने संगीत में अपने सफर की शुरुआत 1980 के दशक में की थी. वे चर्चित बैंड फीनिक्स के मुख्य गिटारवादक बने. संगीत उन्हें विरासत में मिला था. विक्रम सिंह की मां चोंगथम कमला मणिपुर की प्रसिद्ध शास्त्रीय और पार्श्व गायिका रही हैं. उन्होंने मणिपुरी फिल्मों में अपनी आवाज भी दी. मणिपुरी फिल्म में उन्हें लता मंगेशकर भी कहा जाता है. फिलहाल पुलिस विक्रम सिंह की हत्या के पीछे के पूरे विवाद और हमले की परिस्थितियों की जांच कर रही है.