Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कौन हैं विश्वेश नेगी? जिन्हें जंग के बीच मोदी सरकार ने तेहरान में दी बड़ी जिम्मेदारी

विश्वेश नेगी विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 2022 में भारत सरकार के रक्षा विभाग में वे OSD के तौर पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

Image Source- IANS/Vishwesh Negi Profile Pic (PC-Facebook)
Loading Ad...

केंद्र सरकार ने विश्वेश नेगी (Vishwesh Negi ) को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अगला राजदूत नियुक्त किया है. वर्तमान में वो विदेश मंत्रालय (MEA) में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं. 

MEA ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. साथ में बताया कि वो जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘साल 2002 बैच के IFS अधिकारी विश्वेश नेगी वर्तमान में मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है.’

कौन हैं विश्वेश नेगी?

Loading Ad...

विश्वेश नेगी एक बेहद अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति का लंबा अनुभव है. विदेश मंत्रालय से पहले वो रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के रूप में अहम भूमिका निभा चुके हैं. नेगी विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. विश्वेश नेगी 2022 में भारत सरकार के रक्षा विभाग में OSD के तौर पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं. 

Loading Ad...

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया तनाव चरम पर है. भारत होर्मुज स्ट्रेट समेत कमर्शियल शिपिंग रूट्स और नाविकों की सुरक्षा को लेकर बार-बार ईरान से बात कर अपनी फिक्र जाहिर कर रहा है. संकट को सुलझाने के लिए भारत डिप्लोमेसी और डायलॉग पर जोर दे रहा है. इस बीच विश्वेश नेगी की नियुक्ति काफी अहम हो जाती है. उम्मीद है वे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों को और मजबूती देंगे.

नाविकों पर हमले को लेकर MEA ने की बात 

Loading Ad...

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर बात की थी. इस दौरान कहा था कि किसी भी हालत में कमर्शियल शिपिंग और नाविकों पर हमले को रोका जाना चाहिए. दोनों नेताओं ने इलाके में बदलते सिक्योरिटी हालात पर चर्चा की. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, पुलिस स्टेशन के उड़े परखच्चे, 19 लोगों की मौत, 55 लोग हुए घायल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए जयशंकर ने बताया कि उन्होंने वेस्ट एशिया में चल रही दुश्मनी पर भारत की गहरी चिंता जताई. साथ ही डायलॉग और डिप्लोमेसी के लिए नई दिल्ली की प्रतिबद्धता दोहराई. जयशंकर ने कहा, ‘ईरान के विदेश मंत्री अराघची से टेली-बातचीत हुई. इसमें हमने इलाके में चल रही दुश्मनी पर अपनी गहरी चिंता जताई.’ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कमर्शियल शिपिंग और नाविकों पर किसी भी हाल में हमले से बचा जाए. भारत किसी भी पार्टी के ऐसे किसी भी हमले की निंदा करता है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...