×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इधर सोनिया गांधी से गलें मिलीं ‘दीदी’, उधर TMC में हो गया खेला! 20 सांसदों के NDA खेमे में जाने का दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, 28 में से 20 सांसद NDA को समर्थन दे रहे हैं. इनमें से 11 सांसदों ने बंगाल में BJP के प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग भी की है.

Author
08 Jun 2026
( Updated: 08 Jun 2026
07:15 PM )
इधर सोनिया गांधी से गलें मिलीं ‘दीदी’, उधर TMC में हो गया खेला! 20 सांसदों के NDA खेमे में जाने का दावा
Source- IANS/AICC
Advertisement

इधर ममता बनर्जी दिल्ली में INDIA की बैठक में शामिल होने पहुंची, उधर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने खेला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, TMC के 20 सांसदों ने बगावती तेवर दिखाते हुए NDA सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है. 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 में से 20 सांसद NDA को समर्थन दे रहे हैं. इनमें से 11 सांसदों ने बंगाल में BJP के प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग भी की है. यहां मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे. 

राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर ने दिया इस्तीफा 

भूपेंद्र यादव के घर पहुंचने वाले सांसदों में राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर भी शामिल हैं. जिन्होंने आज ही TMC से इस्तीफा दिया है. इनके अलावा बैठक में इस बैठक में लोकसभा सांसद काकोली घोष, शताब्दी रॉय, अबू ताहिर, अरूप चक्रवर्ती, खलीलुर रहमान, शर्मिला सरकार, असित मल, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और प्रसून बनर्जी भी मौजूद रहे. 

Advertisement

विधायकों के बाद सांसदों में भी टूट 

इससे पहले बंगाल में TMC के 58 सांसद अपना अलग गुट बनाकर बगावती रुख अपना चुके हैं. इन विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया था. इसके बाद सांसदों ने भी ममता से किनारा करने का मन बना लिया है. बंगाल में हार के बाद से ही विधायकों और सांसदों पर दीदी की पकड़ ढीली पड़ गई है. 

महुआ मोइत्रा ने साधा निशाना 

बागी सांसदों पर महुआ मोइत्रा ने निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, ये सांसद 2024 में TMC के टिकट पर जीते थे. जनादेश NDA के लिए नहीं था. पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी गद्दार प्लीज़ अब BJP में शामिल हो जाएं. अपनी सीटों से इस्तीफ़ा दें और BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें. देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं. 

Advertisement

इस बीच TMC की सांसद और पूर्व नेता काकोली घोष ने दावा किया कि उन्होंने 20 सांसदों के NDA को समर्थन देने की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दे दी है. इसके बाद ममता की पार्टी में टूट की खबरों को ऑफिशियल माना जा रहा है.

INDIA की बैठक में शामिल हुईं ममता बनर्जी

यह भी पढ़ें

इधर दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक हुई जिसमें ममता बनर्जी भी शामिल हुईं. इस दौरान सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को गले लगाया. दोनों की गले लगाने वाली तस्वीर ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं. इधर ममता सोनिया से गले मिलीं और उधर सांसदों ने उनका हाथ छिटक दिया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें