Advertisement
'तुझे भी मुस्लिम बना देंगे...',अमरोहा के अस्पताल में दलित नर्स से धर्म परिवर्तन और निकाह का आरोप, मचा हड़कंप
UP: हसनपुर थाना क्षेत्र के साईं जीवनदान अस्पताल के संचालक पर अस्पताल में काम करने वाली एक दलित नर्स को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है.
Advertisement
UP: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. हसनपुर थाना क्षेत्र के साईं जीवनदान अस्पताल के संचालक पर अस्पताल में काम करने वाली एक दलित नर्स को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है. युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अस्पताल में नौकरी करती थी और कुछ समय पहले उसकी शादी तय हो गई थी. जैसे ही अस्पताल संचालक को इसकी जानकारी मिली, उसके बाद हालात बदल गए. परिवार का आरोप है कि संचालक ने पहले लड़की के होने वाले ससुराल पक्ष के बीच गलत बातें फैलाईं और फिर युवती को अपने साथ लेकर गायब हो गया. बेटी का कोई पता न चलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए. इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
पहचान छिपाकर अस्पताल चलाने का भी आरोप
पीड़ित परिवार ने अस्पताल संचालक पर यह भी आरोप लगाया है कि वह अपनी असली पहचान छिपाकर अस्पताल चला रहा था. जब परिवार के लोग अपनी बेटी के बारे में जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. परिजनों का आरोप है कि उन्हें धमकाया गया, गाली-गलौज की गई और डराने की कोशिश की गई. परिवार ने अस्पताल पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी.
Advertisement
पुलिस ने दर्ज किया केस, कई धाराएं लगाई गईं
Advertisement
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है. युवती की तलाश के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है ताकि उसे सुरक्षित बरामद किया जा सके और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.
ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा है या गैंग?', सांसद पर लगाए गंभीर आरोप
Advertisement
मामले की जांच जारी, युवती की तलाश में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें
इस घटना के बाद इलाके में अस्पतालों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता लापता युवती को सुरक्षित ढूंढ़ना है. साथ ही शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी. जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी..