जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हिंदुओं को बांटने के इरादे पूरे नहीं होने देंगे, विघटनकारी ताकतों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, नोएडा में हिन्दू सम्मेलन में उद्घोष

कार्यक्रम के संयोजक डॉ.नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन, युवा एवं मातृशक्ति की सहभागिता रही.

हिंदुओं को बांटने के इरादे पूरे नहीं होने देंगे, विघटनकारी ताकतों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, नोएडा में हिन्दू सम्मेलन में उद्घोष
Advertisement

नोएडा के सेक्टर 30, डी ब्लाक स्थित पार्क में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है. 

सम्मेलन में किन महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया?

कार्यक्रम के संयोजक डॉ.नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन, युवा एवं मातृशक्ति की सहभागिता रही. सम्मेलन में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को विस्तार देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

‘हिन्दू समाज संगठित होकर भारत की सेवा करेगा’

Advertisement

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रूपेश कुमार ने कहा कि जातियों से ऊपर उठकर हिन्दू समाज एकत्र होगा तो हिन्दू समाज संगठित होकर भारत की सेवा करेगा. उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में अस्सी हजार से ज्यादा हिन्दू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे. 

साध्वी प्रज्ञा ने विघटनकारी ताकतों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Advertisement

सम्मेलन की मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने के पीछे सबसे विशेष बात यह है कि हिन्दू सुरक्षित हो और विघटनकारी ताकतों के जातियों में बांटने के इरादे पूरे नहीं होने दे. साध्वी प्रज्ञा भारती ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि वो बेटियों के पालन-पोषण के साथ नारी सशक्तिकरण के अवसर भी दें.

वरिष्ठ पत्रकार ने बहु पत्नी प्रथा पर रोक लगाने की मांग की

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेश के चव्हाण ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश के 9 राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक की स्थिति में आना बहुत चिंता की बात है. उन्होंने भारत में जनसंख्या नीति लागू करके बहु पत्नी प्रथा पर रोक लगाने की मांग की. 

Advertisement

सम्मेलन में कौन-कौन रहा उपस्थित?

यह भी पढ़ें

सम्मेलन की अध्यक्षता डॉक्टर अशोक कुमार अग्रवाल ने की. इस अवसर पर सेक्टर 30 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, विनोद गौतम, कर्नल कमलेश प्रकाश शर्मा, कर्नल आई.पी. सिंह, कर्नल एस के. वैद्य, सरस्वती बलूनी, मंजू वर्मा, साक्षी गुप्ता, नीतू भाटी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें