Advertisement
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, हादसे की जांच के लिए SIT गठित
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों में हुई टक्कर के मामले में योगी सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है. DGP राजीव कृष्ण के निर्देश पर SIT गठित की गई है.
Advertisement
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में UP में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई के तहत सुलतानपुर सड़क हादसे की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुलतानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले की पीछे की गाड़ियां आपस में टकरा गईं थी. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए DGP राजीव कृष्ण के निर्देश पर SIT गठित की गई है.
घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए DGP ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों, परिस्थितियों और संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं. जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि काफिले की सुरक्षा, एस्कॉर्ट और यातायात व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई.
तीन सदस्यीय SIT करेगी जांच
Advertisement
आईजी किरण एस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय SIT गठित विशेष जांच (एसआईटी) दल की अध्यक्षता लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस करेंगे. सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और यातायात पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को दल का सदस्य बनाया गया है. तीनों अधिकारियों को घटना के सभी पहलुओं की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Advertisement
दुर्घटना के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की होगी पड़ताल
SIT दुर्घटना के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी. इसके साथ ही काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, एस्कॉर्ट प्रबंधन और यातायात संचालन की समीक्षा भी की जाएगी. जांच में अगर किसी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा संबंधी चूक सामने आती है, तो उससे जुड़े तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा.
Advertisement
भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने पर भी रहेगा जोर
DGP ने SIT को घटना के सभी पहलुओं की समग्र जांच कर जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी सुझाव देने को भी कहा गया है. राहुल गांधी अपने खिलाफ दर्ज 2018 के मानहानि मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट जा रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. काफिले की पीछे की गाड़ियां आपस में टकरा गईं.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, अदालत ने किया बरी, MP-MLA कोर्ट का फैसला