×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

14 प्रांत, 140 टार्गेट...IRGC ने किया भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला, बदले में अमेरिका ने ईरान में मचा दी तबाही

ओमान तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमला के बाद एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच भीषण जंग छिड़ गई है. अमेरिकी सेना ने ईरान में तबाही मचा दी है और 24 घंटे अंदर तीन बड़े हमले किए हैं. अब एक तरह से बचा-खुचा सीजफायर भी खत्म हो गया है.

Author
13 Jul 2026
( Updated: 13 Jul 2026
09:57 AM )
14 प्रांत, 140 टार्गेट...IRGC ने किया भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला, बदले में अमेरिका ने ईरान में मचा दी तबाही
Representational photo: Image Source/ Xinhua via IANS
Advertisement

होर्मुज स्ट्रेट में भारत और दूसरे देशों के कमर्शियल जहाजों पर हमले के बाद ईरान पर अमेरिकी पूरी तरह टूट पड़ा है. ख़बर के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान के करीब 14 प्रांतों पर भीषण हमले किए हैं. वहीं ईलानी सेना की ओर से भी पलटवार और खाड़़ी के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और बेसों पर हमले की बात कही गई है. कहा जा रहा है कि ईरान की ओर से भी अमेरिकी बेस उड़ाए गए, जिसके जवाब में ट्रंप ने ईरान में तबाही मचा दी है. इसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आ रही हैं.

अमेरिकी कमांड सेंटर ने कहा, “आज शाम 5 बजे ईटी पर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ और हमले शुरू कर दिए ताकि होर्मुज स्ट्रेट से आसानी से गुजरने वाले आम नाविकों और कमर्शियल जहाजों पर हमला करने की उनकी क्षमता को कम किया जा सके.” इसमें आगे कहा गया, “कमांडर इन चीफ ने ईरानी सेनाओं को जवाबदेह ठहराने के लिए हमलों का निर्देश दिया है.”

24 घंटे में अमेरिका का ईरान पर तीसरा बड़ा हमला

अमेरिकी मीडिया द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि 24 घंटे में ईरानी ठिकानों पर ये तीसरी अमेरिकी स्ट्राइक थी. एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि नए हमले स्ट्रेट के पास और ईरान के तटीय इलाकों पर फोकस थे.

अमेरिकी कमांड सेंटर के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के अनुसार, लगभग उसी समय, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने समुद्री मार्ग से गुजर रहे सिविलियन जहाजों पर फायरिंग की. अमेरिकी मीडिया सीएनएन और द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट ने एक ईरानी क्रूज मिसाइल और एक वन-वे अटैक ड्रोन को मार गिराया. हॉकिन्स ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, “हम ईरान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.”

Advertisement

ईरान के सरकारी मीडिया ने दक्षिणी ईरान के होर्मोजगान प्रांत के जस्क, केशम, बंदर अब्बास और सिरिक में धमाकों की खबर दी. सीएनएन ने कहा कि शुरू में किसी आम नागरिक के मरने या घर या दुकान को नुकसान होने की खबर नहीं मिली.

140 ईरानी टार्गेट्स पर अमेरिका की भीषण बमबारी

फॉक्स न्यूज के अनुसार, अमेरिकी फोर्स ने रात भर में करीब 140 ईरानी सैन्य टारगेट पर हमला किया, जिससे तीन रातों में कुल हमलों की संख्या 300 से ज्यादा हो गई.

ईरान ने वीकेंड में अमेरिका से जुड़ी जगहों और इलाके के देशों पर हमले किए. कुवैत ने कहा कि तीन उत्तरी बॉर्डर पोस्ट को नुकसान हुआ है. एक ड्रोन ने कुवैत ऑयल कंपनी के एक ऑफशोर ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर भी हमला किया, जिसमें एक वर्कर घायल हो गया.

ईरान ने भी अमेरिकी मिलिट्री साइट्स पर हमले का किया दावा

Advertisement

ईरान ने दावा किया कि उसने कुवैत में अमेरिकी हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम लॉन्चर को निशाना बनाया था. सीईएनटीसीओएम ने ईरानी रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. इसमें कहा गया, “इस इलाके में अमेरिकी सेवा सदस्य के मरने या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है.”

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने फिर से शुरू हुई लड़ाई पर गहरी चिंता जताई, जिसमें जहाजों पर ईरानी हमले, ईरान पर अमेरिका के हमले और पड़ोसी देशों पर ईरानी हमले शामिल हैं.

महासचिव गुटेरेस ने कहा, “ये सभी हमले बंद होने चाहिए.” उन्होंने चेतावनी दी कि बड़े पैमाने पर दुश्मनी फिर से शुरू होने से इलाके, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक नतीजे होंगे. उन्होंने वाशिंगटन और तेहरान से तुरंत बातचीत फिर से शुरू करने की अपील की.

आपको बता दें कि ईरानी सेना की ओर से एक दिन पहले भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला किया गया था. इसमें मौजूद 23 नाविकों को रेसक्यू करने का दावा ओमान की ओर से किया गया. इसमें 11 भारतीयों से 10 को बचा लिया गया है जबकि एक की तलाश जारी है. भारतीय दूतावास भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, जहाज को आईआरजीसी के हमले की वजह से नुकसान पहुंचा.

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को ओमान के तट के पास वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया. भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया. एमईए ने कहा, "जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 को बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक के लापता होने की सूचना है."

इसमें आगे कहा गया, "क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. भारत तनाव कम करने के लिए संवाद कायम करने के रुख पर कायम है. इसके साथ ही हम चाहते हैं कि जो राजनयिक कोशिशें और वार्ताएं जारी हैं, उन्हें तार्किक और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस लाई जा सके."

भारत ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करार दिया, साथ ही बचाव और राहत कार्य को लेकर ओमान का भी शुक्रिया अदा किया. कहा, "ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और चल रहे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार कोऑर्डिनेट कर रहा है. हम ओमानी अधिकारियों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देते हैं."

Advertisement

यह भी पढ़ें

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में दावा किया कि रविवार सुबह होर्मुज पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने हमला कर साइप्रस के झंडे वाले शिप को नुकसान पहुंचाया जिससे वो आगे की यात्रा जारी नहीं रख सका. सेंटकॉम ने बताया कि जहाज का एक सदस्य लापता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें