Advertisement
UP Election 2027: संभल में सपा और भाजपा के बीच कैसी रही थी टक्कर? देखें पिछले चुनाव के नतीजे
संभल जिले में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों में समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा था. जिले की 4 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी.
Advertisement
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. संभल जिले में विधानसभा सीटों की स्थिति को देखने के लिए पिछले चुनाव के नतीजों पर नजर डालना आवश्यक है.
संभल में पिछली बार 3 सीटों पर सपा ने किया था कब्जा
संभल जिले में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों में समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा था. जिले की 4 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी. वहीं, एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारी थी. संभल जिले में चार सीटें हैं, संभल, असमोली, चंदौसी (सुरक्षित) और गुन्नौर.
Advertisement
UP Election 2027: मेरठ में किसका बजेगा डंका? BJP और सपा गठबंधन में होगी कड़ी टक्कर
Advertisement
संभल : इस सीट पर पिछली बार समाजवादी पार्टी ने परचम लहराया था. सपा के इकबाल महमूद ने भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंघल को 41,697 वोटों से हराया था. सपा प्रत्याशी इकबाल महमूद को 107,073 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे राजेश सिंघल को 65,376 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर बसपा के शकील अहमद कुरैशी थे. उन्हें 44,443 वोट मिले थे.
असमोली : यहां से पिछली बार (2022) समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पिंकी सिंह (पिंकी यादव) ने परचम लहराया था. पिंकी सिंह ने भाजपा के हरेंद्र सिंह (रिंकू) को 25,206 वोटों से हराया था. पिंकी सिंह को 1,11,652 वोट मिले थे. वहीं, भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को 86,446 मिले थे. तीसरे नंबर पर बसपा के रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा थे. उन्हें 42,512 वोट मिले थे.
Advertisement
चंदौसी में भाजपा को मिली थी जीत
चंदौसी (सुरक्षित) : संभल जिले की यह इकलौती ऐसी सीट है, जहां भाजपा ने 2022 में जीत दर्ज की थी. इस सीट से भाजपा की गुलाबो देवी ने सपा की विमलेश कुमारी को 35,367 वोटों से हराया था. गुलाबो देवी को 1,12,890 वोट मिले थे. सपा की विमलेश कुमारी को 77,523 मत मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के रणविजय सिंह थे. उन्हें 30,481 वोट मिले थे.
क्या कहता है मुरादाबाद की 6 विधानसभा सीटों का पूरा समीकरण, उपचुनाव में BJP ने दर्ज की बड़ी जीत
Advertisement
यह भी पढ़ें
गुन्नौर : 2022 के यूपी चुनाव में इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. सपा के राम खिलाड़ी सिंह ने भाजपा के अजीत कुमार (राजू यादव) को 29,529 वोटों से हराया था. राम खिलाड़ी सिंह को 1,23,969 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार (राजू यादव) को 94,440 मिले थे. तीसरे नंबर पर बसपा के फिरोज थे. उन्हें 15,068 वोट मिले थे.