जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मैदान छोड़ भागी TMC, CM सुवेंदु के डर से ममता के ख़ास नेताओं ने भी खींचे हाथ

फालटा उपचुनाव में ख़राब प्रदर्शन और ज़मानत जब्त होने के बाद अब नंदीग्राम में पार्टी के कई नेता चुनाव लड़ने से पीछे हट रहे हैं. सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में हार के बाद पवित्र कर ने नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है.

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मैदान छोड़ भागी TMC, CM सुवेंदु के डर से ममता के ख़ास नेताओं ने भी खींचे हाथ
Image Credits: IANS/X/@AITCofficial
Advertisement

बंगाल की सत्ता जाते ही ममता बनर्जी की पार्टी TMC को लगातार झटका लग रहा है, विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. 

पवित्र कर ने नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ने से किया साफ़ इनकार

फालटा उपचुनाव में ख़राब प्रदर्शन और ज़मानत जब्त होने के बाद अब नंदीग्राम में पार्टी के कई नेता चुनाव लड़ने से पीछे हट रहे हैं. सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में हार के बाद पवित्र कर ने नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है.

शेख सुफियान ने पार्टी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया

Advertisement

सूत्रों के अनुसार इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने नंदीग्राम के पुराने नेता शेख सुफियान से संपर्क किया,लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने भी उपचुनाव लड़ने से मना कर दिया है, यूं कहें की  है. ऐसे में अब TMC के सामने एक योग्य प्रत्याशी तलाशना बड़ी चुनौती बन गया है. 

सुवेंदु ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा 

बता दें कि बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट बरकरार रखते हुए नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है. संवैधानिक नियमों के तहत उन्होंने इस्तीफे के बाद अब वहां उपचुनाव होना तय है. विधानसभा चुनाव में शुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से क़रीब 10 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की थी. 

Advertisement

शेख सुफियान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति ज़ाहिर की नाराजगी

बताया जा रहा है कि TMC के तृणमूल के राज्यस्तरीय नेता, शेख सुफियान के नंदीग्राम स्थित घर पहुंचे थे और उन्हें प्रत्याशी बनने का प्रस्ताव दिया था. हालांकि सुफियान ने ना सिर्फ प्रस्ताव ठुकराया, बल्किअपनी नाराजगी भी ज़ाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारी परिवार के ख़िलाफ़ लगातार बोलने के लिए उन्हें उकसाया गया, लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व ने कोई संपर्क नहीं रखा. 

शेख सुफियान ने की शुवेंदु अधिकारी की तारीफ़ 

एक समय पर शुवेंदु अधिकारी के मुख्य विरोधी रहे सुफियान ने यू-टर्न मार लिया है, अब वो अधिकारी के कौशल और प्रशासनिक क्षमता की खुलकर तारीफ़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीएम के रुप में शुवेंदु अधिकारी सफल साबित हो सकते हैं. और नंदीग्राम के विकास के लिए भी काफी काम रखेंगे. उन्होंने साफ़ किया है कि वो अब प्रत्यक्ष राजनीति से दूरी बनाए रखना चाहते हैं.

नंदीग्राम में TMC का प्रमुख चेहरा रहे हैं शेख सुफियान 

Advertisement

यह भी पढ़ें

शेख सुफियान लंबे समय तक नंदीग्राम में तृणमूल का प्रमुख चेहरा रहे हैं.  साल 2006 के विधानसभा चुनाव में वह तृणमूल प्रत्याशी भी बने थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बाद में पंचायत चुनाव जीतकर वह जिला परिषद के कर्माध्यक्ष बने थे. हालांकि अब खबरें हैं कि उन्होंने नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ने से साफ़ इनकार कर दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें