Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

डॉक्टर शाहीन के संपर्क में थे कानपुर के तीन अन्य डॉक्टर, जांच एजेंसियों ने बंद कमरे में की पांच घंटे पूछताछ, टेनरी संचालक के बेटे की तलाश जारी

टेलीग्राम पर संदिग्ध आतंकवादी डॉक्टर शाहीन के साथ संपर्क में रह रहे शहर के टेनरी संचालक का एक बेटा भी लगातार बातचीत कर रहा था. जिसकी पुलिस ने तलाश तेज कर दी है. इस दौरान एटीएस और एनआईए ने कानपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक वरिष्ठ डॉक्टर, एक जूनियर रेजिडेंट और निजी प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर को उठा लिया.

Loading Ad...

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में खुफिया एजेंसी लगातार कानपुर कनेक्शन खंगालने में जुटी हुई है. इस बीच बुधवार को एटीएस और एनआईए की संयुक्त टीम ने डॉक्टर शाहीन के साथ संपर्क में रहे कार्डियोलॉजी डॉक्टर आरिफ को दिल्ली ले गई. इसके अलावा उनके संपर्क में रहे 3 अन्य डॉक्टरों को भी हिरासत में लेकर 5 घंटे पूछताछ की है. खबरों के मुताबिक, यह तीनों ही डॉक्टर शाहीन के संपर्क में थे और उनसे लगातार टेलीग्राम पोस्ट में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे थे. 

शहर के टेनरी संचालक के बेटे की तलाश जारी 

टेलीग्राम पर संदिग्ध आतंकवादी डॉक्टर शाहीन के साथ संपर्क में रह रहे शहर के टेनरी संचालक का एक बेटा भी लगातार बातचीत कर रहा था, जो फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस ने तलाश तेज कर दी है. फरीदाबाद में 2,900 किलो विस्फोटक मिलने और दिल्ली में हुए धमाके में डॉक्टर शाहीन, डॉक्टर मुजम्मिल शकील और डॉक्टर आदिल का नाम आने से एटीएस, एलआईयू और आईबी देश में छिपे स्लीपिंग मॉड्यूल को खंगालने में जुटी हुई है. इससे जुड़े कई अन्य शहरों में भी लगातार छापेमारी चल रही है. 

Loading Ad...

डॉक्टर आरिफ को अपने साथ ले गई एटीएस 

Loading Ad...

बता दें कि बुधवार को एटीएस और एनआईए है कि संयुक्त टीम कार्डियोलॉजी के डॉक्टर आरिफ को अपने साथ ले गई. वह मूल रूप से कश्मीर का निवासी है. टीम ने डॉक्टर आरिफ का लैपटॉप, मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी जब्त किया है. इसके अलावा एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने सुबह फिर से दबिश दी है. इस दौरान मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक वरिष्ठ डॉक्टर, एक जूनियर रेजिडेंट और निजी प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर को उठा लिया. 

डॉ शाहीन और आदिल से कई अन्य लोगों के संपर्क 

Loading Ad...

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में लगातार जांच एजेंसियां लगी हुई है. इसके अलावा शक है कि कन्नौज, फतेहपुर, लखनऊ में डॉक्टर शाहीन, डॉक्टर मुजम्मिल शकील और डॉक्टर आदिल से कई अन्य लोगों के भी संपर्क हो सकते हैं. इसके अलावा लखनऊ एटीएस कन्नौज का भी एक कनेक्शन खंगालने में लगातार जुटी हुई है, जहां पर डॉक्टर शाहीन एक बड़े कार्यक्रम में शामिल हुई थी. ऐसे में वहां पर उसकी क्या कुछ गतिविधि रही. इसकी भी जानकारी लगातार जुटाई जा रही है. 

डॉ मोहम्मद आरिफ से बंद कमरे में पूछताछ

यह भी पढ़ें

डॉक्टर शाहीन के साथ लगातार टेलीग्राम और फोन कॉल पर जुड़े रहे कार्डियोलॉजी के डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है. उसके बाद करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की. डॉक्टरों की टीम उसे अपने साथ लेकर गई है. बताया जा रहा है कि वह नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोकनगर से उन्नाव के भट्टा कारोबारी कन्हैयालाल के फ्लैट में रहता था. उसके साथ डॉक्टर अभिषेक भी रहते हैं. आरिफ के हिरासत की सूचना के बाद डॉक्टर अभिषेक फ्लैट पर नहीं आए. वहीं गुरुवार को फ्लैट मालिक कन्हैयालाल से भी पूछताछ की गई और पुलिस टीम लगातार सुराग तलाश रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...