संसद उखाड़ने की धमकी, 'नेपाल बना देंगे' के नारे... कॉकरोच के प्रदर्शन में कौन थे ये 'बिच्छू'?
दिल्ली में CJP के संसद मार्च के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के कथित भड़काऊ बयान और आपत्तिजनक नारे विवाद का कारण बने. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
Follow Us:
देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सोमवार को उस समय नए विवाद में घिर गया, जब संसद मार्च के दौरान कुछ लोगों के कथित भड़काऊ बयान और आपत्तिजनक नारे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे. इन वीडियो के सामने आने के बाद प्रदर्शन की दिशा और उद्देश्य को लेकर नई बहस छिड़ती हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, जंतर-मंतर से प्रदर्शन में आए कई युवाओं का बयान सोशल मीडिया पर इस क़दर वायरल हो रहा है कि अब लोग पुलिस से इन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस तरह के वीडियो को देखकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है.
संसद को लेकर दी गई धमकी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक कथित तौर पर संसद भवन को लेकर उग्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह कहता है कि यदि इस्तीफा नहीं मिला तो संसद भवन उखाड़ दिया जाएगा और देश का हाल नेपाल जैसा कर दिया जाएगा. इसी तरह एक अन्य वीडियो में जंतर-मंतर पर मौजूद एक युवक ने 'NMF NEWS' के कैमरे पर भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे बदलाव की बात करता नजर आता है. इन बयानों ने प्रदर्शन को लेकर विवाद जरूर बढ़ा दिया है. सत्ता पक्ष को एक मौका ज़रूर दे दिया है कि अब यह कहा जा सकें कि प्रदर्शन का उद्देश्य शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा ना होकर कुछ और है.
View this post on InstagramAdvertisement
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ लगे आपत्तिजनक नारे
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी आपत्तिजनक नारे लगाए जाने के वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी मीडिया के सामने यह कहते हुए दिखाई देता है कि उन्हें केवल किसी मंत्री का इस्तीफा नहीं बल्कि प्रधानमंत्री का इस्तीफा चाहिए. वह 20 तारीख को संसद के भीतर युवाओं के पहुंचने और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने जैसी बातें भी करता सुनाई देता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो संसद मार्च शुरू होने से पहले का है. इन वीडियो के आधार पर भी कई लोगों ने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है. और राजनीतिक जानकारों का भी यह कहना है कि ऐसे मामलें में त्वरित कार्रवाई या फिर संवैधिक धाराओं के अंतर्गत गिरफ़्तारी भी होनी चाहिए.
CJP ने शांतिपूर्ण मार्च की थी अपील
इन घटनाओं के बीच यह भी सामने आया कि कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालने की अपील की थी. पार्टी की ओर से लोगों से फूल और महापुरुषों की तस्वीरें लेकर शांतिपूर्ण ढंग से शामिल होने का आग्रह किया गया था. ऐसे में उग्र बयान देने वाले लोग प्रदर्शन का हिस्सा थे या बाहरी तत्व, इस पर भी चर्चा तेज हो गई है.
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह हुआ टकराव
जानकारी देते चलें संसद मार्च के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति भी देखने को मिली. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ स्थानों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. वहीं संसद भवन के करीब पहुंचने पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.
बताते चलें कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग यह मांग कर रहे हैं कि जिन लोगों ने कथित रूप से भड़काऊ बयान दिए या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली बातें कहीं, उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए.