Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'ये लड़ाई आखिरी होगी…', युद्धविराम पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान

बीजेपी सांसद ने निशिकांत दुबे ने युद्धविराम के बाद कहा है की उन्हें देश के प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है कि वो ये लड़ाई आखिरी होगी. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इसे लेकर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है की सीजफायर दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने का एक जरिया मात्र है.

Loading Ad...
भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ था. लेकिन पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकत करते हुए सीजफायर का उल्लंघन कर दिया था. भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के ऐलान के बाद से ही हर किसी की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान भी चर्चा में आ गया है. 

युद्धविराम पर निशिकांत दुबे का बड़ा बयान!

बीजेपी सांसद ने निशिकांत दुबे ने  युद्धविराम के बाद कहा है की उन्हें देश के प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है कि वो ये लड़ाई आखिरी होगी. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इसे लेकर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है की सीजफायर दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने का एक जरिया मात्र है. निशिकांत दुबे ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि  "यदि अखबार पर भरोसा किया जाए तो भारत में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद युद्ध माना जाएगा. मुझे पाकिस्तान के बारे में पता है कि आतंकवाद चलता रहेगा. मुझे मोदी जी पर भरोसा है कि यह लड़ाई आखिरी होगी. पूरा कश्मीर मुजफ्फराबाद तक हमारा होगा.  सीजफायर दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने का एक जरिया मात्र है, तब बात नहीं रण होगा, संघर्ष महाभीषण होगा.”

सीजफायर उल्लंघन पर क्या बोले निशिकांत दुबे?

बता दें कि इससे पहले निशिकांत दुबे ने सीजफायर उल्लंघन करने पर पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी. पाकिस्तानी  सेना अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रही.  एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने नापाक हरकत करके दुनिया भर में अपनी फ़ज़ीहत करवाई है.  भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का ऐलान होने के बाद भी पड़ौसी मुल्क की सेना ने इसका उल्लंघन कर दिया था और कई जगहों पर ड्रोन से अटैक कर दिए थे, हालांकि भारतीय सेना ने सब कुछ कंट्रोल कर लिया था.  बीजेपी सांसद ने इसे लेकर भी अपनी नाराजगी ज़ाहिर की थी. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि "कुत्ते की दुम और पाकिस्तान में कोई अंतर नहीं है.”

युद्धविराम के बाद पाक ने तोड़ा सीजफायर!

बता दें कि तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को युद्धविराम हुआ था. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया है, लेकिन महज चार घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से गोलीबारी शुरू की. साथ ही कई शहरों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार रात करीब आठ बजे तेज धमाके हुए और पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आते दिखे. इसके साथ ही कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया. 

श्रीनगर, रियासी, कटरा, उधमपुर समेत कई जगहों पर तेज धमाके की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद ब्लैकआउट कर दिया गया. इसके साथ ही पंजाब के फिरोजपुर और होशियार में भी ब्लैकआउट कर दिया गया था. 

सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लिया बड़ा फैसला!
इससे पहले भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया था. सरकार ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी आतंकी घटना भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी. हालांकि देर रात तक हमले रुक गए और सुबह सीमावर्ती इलाकों में लोग सड़क पर भी दिखे. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...