Advertisement
बंगाल से उठे ‘अर्नब’ का रौद्र रूप! 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, जानें नाम के पीछे की कहानी
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने भीषण रूप ले लिया है. हवाएं 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं. समुद्र तटों से लोगों को दूसरे जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है.
Advertisement
बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवात अर्नब ने कई राज्यों में खलबली मचा दी है. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान 'अर्नब' पिछले 6 घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है. यह तूफान पूरी तरह से तांडव मचाने के लिए तैयार है. आशंका है कि यह साइक्लोन जल्द ही 'अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान' में बदल सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी-मध्य और सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा और अब एक चक्रवाती तूफान 'अर्नब' में बदल गया है.
क्या हैं ताजा हालात?
Advertisement
मंगलवार को मौसम विभाग ने जानकारी दी कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मौजूद भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' पिछले 6 घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है.
Advertisement
#WATCH | Bapatla, Andhra Pradesh: Suryalanka Beach closed to tourists for two days following warnings over Cyclone Arnab. Rough sea conditions witnessed on the shore as fishing activities remain suspended in the coastal areas. https://t.co/pylva1P1sT
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 27, 2026
IMD ने बताया कि सोमवार रात 11.30 बजे यह तूफान इसी क्षेत्र में, 15.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.0 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था.
Advertisement
यह स्थान गोपालपुर (ओडिशा) से 400 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 350 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 420 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 520 किमी पूर्व, बापटला (आंध्र प्रदेश) से 590 किमी पूर्व और श्री विजय पुरम (अंडमान द्वीप समूह) से 870 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर स्थित है.
वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवात के मंगलवार की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने की प्रबल संभावना है. इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है. यह तूफान बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के निकट से गुजरेगा. उस समय यह एक 'अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान' के रूप में होगा, जिसमें हवा की निरंतर गति 115-125 किमी प्रति घंटा होगी, और झोंकों के साथ यह गति 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव के कारण 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 28 अक्टूबर को ओडिशा में, 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में और 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा,
Advertisement
27 और 29 अक्टूबर- ओडिशा
28 अक्टूबर- विदर्भ और तेलंगाना
30 अक्टूबर- पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश
29 अक्टूबर- झारखंड
29 और 30 अक्टूबर- बिहार
चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) बंगाल की खाड़ी में बना एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) है. यह 26 अक्टूबर 2026 को डीप डिप्रेशन से चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ.
यह बंगाल की खाड़ी के मध्य-पश्चिम और पूर्वी-मध्य हिस्सों में निम्न दाब क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ. यह पहले डिप्रेशन, फिर डीप डिप्रेशन बना और 26 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ में बदल गया.
Advertisement
#WATCH | Puri, Odisha: Heavy rainfall under the influence of Cyclone Arnab causes waterlogging in several parts of Puri district, affecting devotees visiting the Jagannath Temple. https://t.co/Fz3Uvo89lk
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 27, 2026
क्यों जारी किया गया अलर्ट, कितना खतरनाक है अर्नब?
साइक्लोन अर्नब को लेकर बंगाल से लेकर UP-बिहार तक अलर्ट है. कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं, बाढ़, जलभराव, तटीय क्षेत्रों में स्टॉर्म सर्ज, पेड़ों का गिरना, बिजली/संचार व्यवस्था बाधित होना, और फसलों को नुकसान की आशंका है.
Advertisement
- कई राज्यों में स्कूल/कॉलेज बंद
- ट्रेनें रद्द
- मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
- तटीय क्षेत्रों में अलर्ट (रेड/ऑरेंज)
‘अर्नब’ नाम के पीछे की कहानी
‘अर्नब’ बंगाली भाषा में आमतौर पर ‘समुद्र’ या ‘महासागर’ से जुड़ा माना जाता है. बाद में इसे विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग फॉर एशिया एंड द पैसिफिक (ईएससीएपी) ने चक्रवातों की सूची में शामिल किया.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- हरिद्वार की गंगा में आखिर कहां से आई रेल पटरी? हर की पैड़ी का नजारा देख लोग हैरान, जानें पूरा मामला