जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

साउथ में शाह के ‘सिंघम’ ने छोड़ी पार्टी, अन्नामलाई का BJP से इस्तीफा, नितिन नबीन से मुलाकात कर बताई मन की बात

कई दिनों की अटकलों के बाद आखिरकार अन्नामलाई ने बड़ा फैसला लेते हुए BJP से अपनी राहें अलग कर ली हैं. उन्होंने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा.

Author
02 Jun 2026
( Updated: 02 Jun 2026
03:32 PM )
साउथ में शाह के ‘सिंघम’ ने छोड़ी पार्टी, अन्नामलाई का BJP से इस्तीफा, नितिन नबीन से मुलाकात कर बताई मन की बात
Source- IANS/X/@annamalai_k
Advertisement

Annamalai resigns from BJP: जिस चेहरे के दम पर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी कर रही थी, उसी चेहरे ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. तमिलनाडु में BJP के फायरब्रांड नेता अन्नामलाई ने इस्तीफा दे दिया है. 

कई दिनों की अटकलों के बाद आखिरकार अन्नामलाई ने बड़ा फैसला लेते हुए BJP से अपनी राहें अलग कर ली हैं. उन्होंने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा. बताया जा रहा है वे अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. 

तमिलनाडु चुनावों के बाद बढ़ी रार!

Advertisement

अन्नामलाई तमिलनाडु में BJP के अध्यक्ष रह चुके हैं. विधानसभा चुनावों से पहले BJP ने नैनार नागेंद्रन को ये पद दे दिया. इसके बाद माना जा रहा था कि BJP अन्नामलाई को टिकट देगी, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ. तभी से दोनों के बीच तल्खी बढ़ने लगी थी. वहीं, अन्नामलाई BJP और AIADMK के गठबंधन से भी नाराज थे. 

BJP चीफ नितिन नबीन और संगठन सचिव बीएल संतोष के साथ अहम बैठक में अन्नामलाई ने कथित तौर पर पार्टी से अच्छे संबंधों के साथ अलग होने की इच्छा जताई. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा कि वे अब अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं. हालांकि पार्टी ने अभी तक इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. माना जा रहा है अमित शाह से मुलाकात के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी. 

क्या अपनी पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई? 

इस्तीफे के बाद तमिलनाडु BJP में उथल पुथल मच गई है. तमिलनाडु में अन्नामलाई का बड़ा तबका चाहता है कि वे अपनी अलग पार्टी बनाकर राजनीति को मजबूत करे. कोयंबटूर में उनके समर्थकों ने पोस्टर भी लगाए. जिनमें लिखा था, ‘हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए’. इसके बाद अन्नामलाई ने इंतजार करने को कहा था. अन्नामलाई के नेतृत्व में तमिलनाडु में BJP का वोट शेयर 2021 के 3% से बढ़कर 2024 में 11% तक पहुंचा था. 

कौन हैं अन्नामलाई? 

Advertisement

अन्नामलाई कुप्पुसामी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी हैं. वे 2011 में कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी बने. साल 2019 में पार्टी से इस्तीफे 2020 में BJP में शामिल हुए थे, उस समय वे तेजी से पार्टी के प्रभावशाली चेहरों में शामिल हो गए थे. 2021 से 2025 तक तमिलनाडु BJP को मजबूत बनाने के लिए कैंपेन में शामिल रहे. 

यह भी पढ़ें- बंगाल के बाद नए लक्ष्य को साधने में जुटी BJP, PM मोदी के आवास पर हुई हाई-लेवल मीटिंग; शाह, नड्डा और राजनाथ सिंह रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

साल 2021 में अन्नामलाई ने तमिलनाडु की अरावकुरिची सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में भी अन्नामलाई ने कोयंबटूर से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें