×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

एक्शन में CM विजय, तमिलनाडु में धार्मिक स्थलों और स्कूलों को लेकर किया बड़ा फैसला, हर कोई कर रहा तारीफ

सत्ता की कुर्सी पर बैठते ही विजय एक्शन मोड में आए गए हैं. उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने अगले दो हफ्तों के भीतर 717 तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टीएएसएमएसी) शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

एक्शन में CM विजय, तमिलनाडु में धार्मिक स्थलों और स्कूलों को लेकर किया बड़ा फैसला, हर कोई कर रहा तारीफ
Image Credits:IANS/X/@TNDIPRNEWS
Advertisement

तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेते ही विजय ने वो कर दिखाया, जिसकी किसकी ने उम्मीद नहीं की थी. सीएम बनते ही उन्होंने जनता से जो  वादे किए थे. उसे पूरा करने की शुरुआत हो चुकी है. 

किन जगहों से शराब की दुकानें हटा दी जाएंगी?

सत्ता की कुर्सी पर बैठते ही विजय एक्शन मोड में आए गए हैं. उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने अगले दो हफ्तों के भीतर 717 तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टीएएसएमएसी) शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है. ये सभी दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में संचालित हो रही थीं. हालांकि अब इन जगहों से तत्काल शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी. 

राज्य में फ़िलहाल कितनी शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं 

तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (टीएएसएमएसी) के तहत फिलहाल राज्य में कुल 4,765 शराब की खुदरा दुकानें संचालित की जा रही हैं. मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे ऐसे शराब दुकानों की पहचान करें, जो मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड्स के बेहद करीब स्थित हैं. 

Advertisement

सरकार द्वारा कराए गए सर्वे में क्या सामने आया

सरकार द्वारा कराए गए सर्वे में सामने आया कि कुल 717 टीएएसएमएसी दुकानें निर्धारित 500 मीटर की सीमा के भीतर चल रही हैं.  इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनहित और सामाजिक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए इन दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया.

धार्मिक स्थलों के पास कितनी दुकाने स्थित थीं

Advertisement

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बंद होने वाली दुकानों में 276 शराब दुकानें धार्मिक स्थलों के पास स्थित हैं. वहीं 186 दुकानें शैक्षणिक संस्थानों के करीब और 255 दुकानें बस स्टैंड्स के आसपास संचालित हो रही थीं. 

सीएम का ये फैसला सामाजिक सुधार में बड़ कदम माना जा रहा

मुख्यमंत्री के इस फैसले को राज्य में सामाजिक सुधार और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. खासतौर पर स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के आसपास शराब दुकानों को लेकर लंबे समय से लोगों की शिकायतें और विरोध सामने आते रहे हैं. 

Advertisement

कितने हफ्तों में बंद की जाएंगी दुकाने

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले दो हफ्तों के भीतर सभी चिन्हित दुकानों को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के इस फैसले को जनहित और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा अहम निर्णय माना जा रहा है.

विजय ने अपने वादों को पूरा करने के लिए तीन फैसलों पर साइन कर दिए थे 

यह भी पढ़ें

बता दें कि मुख्यमंत्री बनते ही मंच पर ही विजय ने अपने वादों को पूरा करने के लिए तीन फैसलों पर साइन कर दिए थे. पहला आदेश 200 यूनिट फ्री बिजली देने को लेकर था. दूसरा आदेश महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने और तीसरा नशे की सस्या से निपटने के लिए हर जिले में विशेष फोर्स का गठन करना था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें