×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों के बीच ली शपथ, नम हुई आंखें

28 जनवरी को अजित पवार का प्लेन बारामती के पास क्रैश हो गया था. जिसमें अजित के साथ दो पायलट, एक सुरक्षाकर्मी और महिला अटेंडेट ने भी जान गंवा दी.

Author
31 Jan 2026
( Updated: 31 Jan 2026
11:55 AM )
सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों के बीच ली शपथ, नम हुई आंखें
Advertisement

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिवंगत NCP नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी CM पद की शपथ ले ली है. लोकभवन में उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ. जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. इसी के साथ सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बन गई हैं. 

दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) विधायक दल का नेता चुना गया था. बैठक में NCP के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने विधायक दल के नेता के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा. जबकि छगन भुजबल और अन्य नेताओं ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. 

NCP नेताओं ने सुनेत्रा पवार को मनाया 

NCP नेता अनिल भैदास पाटिल ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि पहले हमें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सभी विधायकों के साथ मिलकर यह तय करना था कि सुनेत्रा पवार को कैसे मनाया जाए. उसी के मुताबिक, शुक्रवार को वहां सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह यहां आईं. 

उन्होंने कहा कि इतना बड़ा झटका लगा है कि सुनेत्रा पवार के लिए इससे उबरना लगभग नामुमकिन है. हालांकि, हमारी कोशिश है कि पार्टी की कमान किसी को सौंपी जाए. हमें लगता है कि इस समय सुनेत्रा पवार यह जिम्मेदारी संभाल सकती हैं. क्योंकि जल्द स्थानीय निकाय चुनाव भी होने वाले हैं. जितने भी उम्मीदवार चुनाव में खड़े किए, अजित पवार उन्हीं को जिताने के लिए दौरे कर रहे थे. अजित पवार के निधन के बाद उम्मीदवारों को संभालने की जिम्मेदारी अब सुनेत्रा पवार पर होगी. 

कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगी सुनेत्रा पवार

विधायक सना मलिक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख के लिए सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा हुई. पार्टी में अगर अजित पवार के बाद किसी को तुरंत स्वीकार किया जा सकता था, तो सुनेत्रा पवार ही हैं. वे पिछले दो साल से कार्यकर्ताओं के साथ खुद जुड़ी रहती थीं. 

यह भी पढ़ें

28 जनवरी को अजित पवार का प्लेन बारामती के पास क्रैश हो गया था. जिसमें अजित के साथ दो पायलट, एक सुरक्षाकर्मी और महिला अटेंडेट ने भी जान गंवा दी. इसके बाद उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. NCP नेता चाहते थे अजित पवार के बाद उनकी पत्नी को ही ये पद मिले. यह फैसला गठबंधन संतुलन और आगामी चुनावों को देखते हुए काफी मायने रखता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें