PM मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत में बदलाव की रफ्तार अद्भुत, AI बदलेगा अरबों की जिंदगी’

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत की डिजिटल रफ्तार की सराहना की और कहा कि AI क्रांति अरबों भारतीयों के जीवन में बुनियादी और सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली है.

Author
19 Feb 2026
( Updated: 19 Feb 2026
02:07 PM )
PM मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत में बदलाव की रफ्तार अद्भुत, AI बदलेगा अरबों की जिंदगी’

दिग्गज टेक कंपनी अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में बदलाव की रफ्तार से प्रभावित हैं. साथ ही, कहा हमें एआई को लेकर रुख साहसिक रखना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सकती है. 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में बोलते हुए, पिचाई ने कहा कि कंपनी इंडिया-अमेरिका कनेक्ट पहल के तहत अमेरिका और भारत के बीच चार नई प्रणालियों सहित सब-सी फाइबर ऑप्टिक केबलों का एक विशाल नेटवर्क भी बना रही है. 

‘AI का लाभ उठाने के लिए मिलकर काम करना होगा’- सुंदर पिचाई

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “भारत में, हम किसानों को उनकी आजीविका की रक्षा करने में मदद कर रहे हैं. पिछले साल भारतीय सरकार ने एआई-आधारित पूर्वानुमान लाखों किसानों को भेजे, जिससे उन्हें खराब मौसम के बारे में चेतावनी मिली”. पिचाई ने आगे कहा, “जब तक हम मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक हम एआई के पूरे लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे”. 

‘AI अरबों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है’

उन्होंने आगे कहा, "हम हाईपर-प्रगति के कगार पर हैं और हमें एआई को साहसपूर्वक अपनाना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है.” उन्होंने बताया, “50 वर्षों के लिए प्रोटीन संरचनाओं की भविष्यवाणी करना एक बड़ी चुनौती और एक ऐसी खामी थी जिसने दवा खोज को बाधित किया. आज, 190 देशों में 30 लाख से अधिक शोधकर्ता मलेरिया के टीके विकसित करने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं”. 

गूगल का भारत में 15 अरब डॉलर निवेश

गूगल भारत में अपने 15 अरब डॉलर के अवसंरचना निवेश के तहत एक पूर्ण-स्तरीय एआई हब स्थापित कर रहा है.
पिचाई के अनुसार, गूगल भारत में स्वास्थ्य सेवा में सुधार, स्टार्टअप्स को समर्थन देने, कृषि और अन्य क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का व्यापक उपयोग कर रहा है. उन्होंने कहा, "देश को एआई अनुसंधान में और सभी क्षेत्रों में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त निवेश सुनिश्चित करना चाहिए”. 

सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि एआई इंपैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा लग रहा है, हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत हुआ है. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
पहली बार Podcast में कामयाबी का ‘चाणक्य मंत्र’, Mansi Thakkar ने खोले एक-एक कर कई राज़!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें