Advertisement
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का कहर... सड़कों पर जलभराव से थमी गाड़ियों की रफ्तार, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स भी प्रभावित
शनिवार और रविवार की रात दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के इइलाकों में तेज रफ़्तार से हवाएं चलीं और ज़ोरदार बारिश हुई. इस मूसलाधार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी. लेकिन झमाझम बारिश पड़ने की वजह से कई जगहों में पानी भर गया, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. आंधी की वजह से पेड़ भी टूटने की खबरें सामने आ रही हैं.
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक से करवट बदली है, हाल ही में भारतीय मौसम विभाग यानि IMD ने बड़ी चेतावानी देते हुए बताया था की कुछ घंटों के अंदर ही मौसम से भारी बदलवा देखने को मिलने वाला है., तेज बारिश और आंधी का आशंका जताई जा रही थी.
भारी बारिश से जलभराव
वहीं शनिवार और रविवार की रात तेज रफ़्तार से हवाएं चलीं, साथ ही मूसलाधार बारिश हुई. इस मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. सड़कों पर पानी भर गया, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में कई जगह लंबा जाम लगने से लोग परेशान हैं. कई जगह ज़ोरदार आंधी की वजह से पेड़ भी टूटने की खबरें सामने आ रही है.
दिल्ली-एनसीआर में किया था रेड अलर्ट जारी!
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में 60 सो 80 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं, ज़ोरदार बारिश के साथ साथ तूफ़ान की चेतावनी दी थी. यही वजह है कि दिल्ली और एनसीआर के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया था.
भारी बारिश से मिंटो ब्रिज पर डूबी कार!
ज़ोरदार बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिती पैदा हो गई है. मिंटो रोड , हुमायूं रोड और शास्त्री भवन समेत कई क्षेत्रों में पानी भर गया था. आलम ये हो गया है कि मिंटो ब्रिज पर तो एक कार पानी में डूबी दिखाई दी. ये ऐसी है जहां हर भार जलभराव की समस्या देखने को मिलती है. भारी बारिश की वजह से ट्रेफ़िक पर भी असर पड़ता है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.
विमान सेवाएं हुईं प्रभावित!
बता दें कि भारी बारिश की वजह से विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं. इंडिगो ने अपने एक्स अकाउंट पर जो कभी ट्विटर हुआ करता था. उसपर जानकारी दी कि दिल्ली में ख़राब मौसम की वजह से हवाई यातायात में भीड़ की वजह से उसकी उड़ानों पर असर पड़ा है. इस दौरान यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस एक बार ज़रूर जांच लें, जिससे आपको ये क्लीयर हो जाएगा की आपकी फ्लाइट कैंसिल तो नहीं होगी. इंडिगो के अलावा स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने भी भारी बारिश के बीच यात्रियों को चेतावनी दी थी.