तो क्या BJP में शामिल हो जाएंगे रेवंत रेड्डी? PM के ‘ऑफर’ का जिक्र कर BJP सांसद का बड़ा दावा, बताया- अगला सुवेंदु
BJP सांसद धर्मपुरी अरविंद का कहना है कि रेवंत रेड्डी अगले सुवेंदु अधिकारी हो सकते हैं. यानी वह जल्द पाला बदलकर BJP में शामिल हो जाएंगे.
Follow Us:
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में PM मोदी के साथ मंच साझा किया था. तेलंगाना में प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था. यहां PM मोदी ने मजाकिया लहजे में रेवंत रेड्डी को अपने पाले में आने के लिए कहा था. अब इसे लेकर BJP के सांसद ने बड़ा दावा किया है.
BJP सांसद धर्मपुरी अरविंद का कहना है कि रेवंत रेड्डी अगले सुवेंदु अधिकारी हो सकते हैं. यानी वह जल्द पाला बदलकर BJP में शामिल हो जाएंगे. सांसद अरविंद ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री चुनकर एक गलती की है, क्योंकि उन्होंने पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की, जिन्होंने कांग्रेस में दशकों बिताए थे.
सुवेंदु अधिकारी से की रेवंत रेड्डी की तुलना
BJP सांसद धर्मपुरी अरविंद ने कहा कि जिस तरह 6 साल पहले सुवेंदु अधिकारी तृणमूल छोड़कर BJP में आए थे. वैसे ही रेवंत रेड्डी भी राजनीतिक पार्टी बदल लेंगे. उन्होंने कहा, सुवेंदु अधिकारी BJP में शामिल हुए थे और पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के सबसे कड़े विरोधियों में से एक बन गए थे.
सांसद अरविंद ने अगले चुनाव के दौरान तेलंगाना में कांग्रेस की हार का दावा भी किया.
'2028-29 में तेलंगाना में कांग्रेस को अभूतपूर्व हार का सामना करना पड़ेगा. 1985 और 1994 में उन्हें बुरी तरह हार मिली थी. 2028-29 में रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा.’
PM मोदी के प्रस्ताव का जिक्र कर BJP सांसद ने क्या कहा?
BJP सांसद धर्मपुरी अरविंद ने PM मोदी की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया. जिसमें मंच से प्रधानमंत्री ने रेवंत रेड्डी को ‘अपनी तरफ’ आने को कहा था.
धर्मपुरी अरविंद ने कहा, 'मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि इसका क्या मतलब है, क्योंकि मैं BJP में सिर्फ एक जमीनी स्तर का कार्यकर्ता हूं. मुझे यकीन नहीं है कि इसमें कोई राजनीतिक जुड़ाव है या नहीं.’ मुझे सच में नहीं पता कि क्या कुछ पक रहा है, कुछ वैसा ही जैसा सुवेंदु अधिकारी ने किया था.’
PM मोेदी ने रेवंत रेड्डी से क्या कहा था?
दरअसल, रेवंत रेड्डी ने गुजरात मॉडल का जिक्र करते हुए कहा था कि जैसे पूर्व PM मनमोहन सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी की मदद की थी, वैसे ही केंद्र में रहते हुए PM मोदी तेलंगाना का भी सहयोग करें. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, अगर मैं गुजरात वाला फॉर्मूला (मनमोहन सरकार से मिली राज्य सरकार को मदद) लागू कर दूं, तो तेलंगाना को आज जो मिल रहा है, वह आधा हो जाएगा.
Hyderabad, Telangana: PM Narendra Modi says, "Now, Revanth had said that we will not talk about politics, so even I will not talk about it. And therefore, I will tell Mr. Revanth about non-political matters. And therefore, I would say that I am ready to give you as much as the… pic.twitter.com/iLNC2en62H
— IANS (@ians_india) May 10, 2026
PM मोदी ने कहा, ‘रेवंत ने कहा था कि हम राजनीति के बारे में बात नहीं करेंगे, इसलिए मैं भी इस बारे में बात नहीं करूंगा और इसलिए, मैं श्री रेवंत से गैर-राजनीतिक मामलों पर बात करूंगा. मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं आपको उतना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं, जितना भारत सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में गुजरात को दिया है. लेकिन अपनी जानकारी के आधार पर मैं आपको बता सकता हूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा, आपको जो कुछ भी मिल रहा है, वह आधा रह जाएगा. आप जहां भी पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच नहीं पाएंगे, इसलिए अच्छा है मेरे से ही जोड़ो.’
यह भी पढ़ें
अब सांसद धर्मपुरी के दावे ने फिर एक बार PM मोदी की इस टिप्पणी को ताजा कर दिया. दूसरी ओर कांग्रेस आलाकमान को चिंता में डाल दिया, हो सकता है कांग्रेस या रेवंत रेड्डी इस दावे को खारिज कर दे, लेकिन चुनावों में अभी वक्त है और तब तक ऊंट किसी भी तरफ बैठ सकता है. हवा का रुख बदल सकता है, हालात बदल सकते हैं, जज्बात बदल सकते हैं, क्योंकि सियासत और सगा होना दोनों एक साथ नहीं हो सकते.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें