Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

श्री कृष्ण जन्मभूमि, अजमेर का दरगाह या फिर केजरीवाल को पद से हटाना, हर मुद्दे में है इनका रोल | जानें कौन हैं विष्णु गुप्ता?

कौन है हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ? जिनका नाम देश के कई बड़े मामलों से जुड़ा है। विष्णु गुप्ता अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Loading Ad...
अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका पर अजमेर कोर्ट 20 दिसंबर को सुनवाई करने जा रही है। हिंदू सेना के नेता विष्णु गुप्ता की याचिका पर अजेमर कोर्ट ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रायल,दरगाह कमेटी और ASI को नोटिस भेजा है। बता दें कि याचिका में दरगाह में फिर से पूजा करने का आदेश देने को कहा गया है।  

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की मांग 


बता दें कि हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजेमर दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा किया है। उन्होंने इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि अजमेर दरगाह को जल्द से जल्द महादेव मंदिर घोषित किया जाए। अगर इसका कही रजिस्ट्रेशन है। तो उसे रद्द किया जाए। ASI यहां पर सर्वे कर हिंदुओं को पूजा का अधिकार दे। 

कौन हैं हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता? 


हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता का जन्म यूपी के एटा जिले के सकीट में हुआ था।अपनी शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर से की। जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। हिंदू सेना की ऑफिशियल वेबसाइट में विष्णु गुप्ता से जुड़ी कई अन्य जानकारी उपलब्ध है। इनमें 8 साल की उम्र में राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसके बाद दिल्ली आ गए। साल 2008 में बजरंग दल से जुड़े। उसके बाद 2011 में इन्होंने खुद की हिंदू सेना के नाम से अपना संगठन बनाया। सभी राज्यों में इस सेना के लाखों सदस्य है। इस संगठन का मकसद  जिहादियों और असमाजिक तत्वों हिंदुओं की रक्षा करना और उन्हें बचाना। 

अब तक कई बड़े मामलों में चर्चा में रहे 


हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता बीते कई सालों से देश के कई बड़े मुद्दों की वजह से चर्चा में रहे हैं। पहली बार वह साल 2013 में चर्चा में आए। जब दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को अदालत में पेश किया गया था। उसी दौरान विष्णु गुप्ता ने आतंकी को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके करीब एक साल बाद 2014 में जब प्रशांत भूषण ने जम्मू कश्मीर में सेना तैनाती पर जनमत संग्रह की बात कही थी। उसके  बाद हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके गाजियाबाद कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। अक्टूबर 2015 में दिल्ली स्थित केरल के एक कैंटीन में बीफ परोसे जाने की झूठी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने विष्णु गुप्ता को गिरफ्तार किया था। 

जनवरी 2016 दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की थी। उस दौरान भी विष्णु गुप्ता गिरफ्तार किए गए थे। राजनाथ सिंह के पाकिस्तान दौरे का भी इन्होंने विरोध किया था। 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर भी इन्होंने हवन का आयोजन कराया था। ट्रंप की जीत के बाद जश्न मनाया था। हिलेरी क्लिंटन का जमकर विरोध किया था। साउथ एक्टर कमल हसन के द्वारा नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कहे जाने पर साल 2019 में विष्णु गुप्ता ने पटियाला हाउस में शिकायत दर्ज कराई थी। 2021 में असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली कार्यालय में भी हिंदू सेना ने तोड़फोड़ की थी। इसी साल जम्मू कश्मीर के नेता इंजीनियर राशिद पर हिंदू सेना के सदस्यों ने हमला किया था और काली स्याही फेंक कर विरोध जताया था। जून 2023 में प्रभास की फिल्म "आदिपुरुष" की  रिलीज रोकने पर दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी साल मार्च 2024 में शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल गिरफ्तारी के दौरान मुख्यमंत्री पद पर थे। जिसको लेकर विष्णु गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में उन्हें पद से हटाए जाने की याचिका दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दी थी। बीबीसी ने पिछले साल गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। उस दौरान भी विष्णु गुप्ता ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।

देश के अधिकतर विवादित मामलों में याचिका दायर की 


हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की बात की जाए। तो साल 2013 के बाद से  हर साल वह किसी न किसी मुद्दे की वजह से चर्चा में रहे। कई मामलों में इन्होंने याचिका दायर की। अधिकतर मामलों में कोर्ट ने इनकी याचिका को खारिज किया। लेकिन अजमेर दरगाह मामले में कोर्ट ने इनकी याचिका स्वीकारते हुए। अगली सुनवाई 20 दिसंबर तय की है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...