×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

J&K के शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप आतंकी जाकिर गनई को किया ढेर, शव के पास से हथियारों की बरामदगी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया है. इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दी गई है. इतना ही नहीं गनई के शव की पुष्टि हो गई है. उसकी बॉडी के पास से हथियारों के साथ-साथ इलाके की रेकी वाली तस्वीरों की भी बरामदगी हुई है.

Author
08 Jul 2026
( Updated: 08 Jul 2026
12:35 PM )
J&K के शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप आतंकी जाकिर गनई को किया ढेर, शव के पास से हथियारों की बरामदगी
Image Source: VIDEO Screengrab/ IANS
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बीते शनिवार से आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. ऑपरेशन के पांचवें दिन बुधवार को आतंकवाद-विरोधी अभियान वाली जगह से एक अज्ञात शव बरामद किया गया. 

वरिष्ठ अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि गोली चलने की कुछ आवाजें सुनी गईं और सुरक्षा बलों ने उनका जवाब दिया. बाद में तलाशी के दौरान, हथियार और गोला-बारूद के साथ एक शव बरामद किया गया. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएओएस) शुरू किया है.

मारा गया लश्कर आतंकी जाकिर गनई, बॉडी बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि शोपियां ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, शोपियां में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जाकिर गनई है.

बीते मंगलवार को भी सुरक्षा बलों की ओर से शोपियां के बागों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया. आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement

पांच दिनों से जारी है एनकाउंटर और सर्च ऑपरेशन

बता दें कि शनिवार शाम को शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद से ही शोपियां के चनापोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 55 आरआर और 34 आरआर यूनिट्स, सीआरपीएफ की 14वीं और 178वीं बटालियन के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चला रही है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक शोपियां में मुठभेड़ के 4 दिन बाद मारे गए एक आतंकवादी का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है. शनिवार को दो आतंकवादी CCTV में दिखे थे और उसी दिन मुठभेड़ शुरू हुई थी. शुक्रवार को मीमंदर इलाके (जिसमें सात गांव आते हैं) के एक बाग में सर्विलांस कैमरों में दिखे दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए रातभर रोकने के बाद सोमवार सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया था. सेना की कई टुकड़ियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की थी, और रविवार शाम तक चार गांवों को खाली करा लिया गया था.

बाकी बचे आतंकियों की तलाश जारी

फंसे हुए दोनों आतंकवादियों की पहचान लतीफ और जाकिर के रूप में हुई थी. आतंकियों की ओर से सेना के जवानों पर गोलीबारी की गई थी, जिसका जवानों ने कड़ा जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि सेना की खास काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट, 'विक्टर फोर्स' ने इलाके में रोशनी करने के साथ-साथ बाग की घनी झाड़ियों के बीच से भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए.

वहीं, बारामूला के हटलंगा में जॉइंट ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद बरामद किया गया है. मंगलवार सुबह बारामूला जिले के उरी सेक्टर के हटलंगा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया.

यह भी पढ़ें

पुलिस और भारतीय सेना ने हटलंगा में एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया और सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्होंने दो एके-56 राइफल, एके-56 की दो मैगजीन, 256 एक-56 राउंड, दो मैगजीन वाली एक पिस्तौल, पांच हैंड ग्रेनेड, सिगरेट के तीन पैकेट और एक काला बैग बरामद किया. पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें