×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश हुई फेल! कर्नाटक में प्राइवेट जेट क्रैश, दो पायलट घायल

कर्नाटक के विजयपुरा के पास बड़ा हादसा हो गया. यहां प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. विमान ने कलबुर्गी से बेलगावी के लिए उड़ान भरी थी.

Author
08 Feb 2026
( Updated: 08 Feb 2026
11:25 AM )
सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश हुई फेल! कर्नाटक में प्राइवेट जेट क्रैश, दो पायलट घायल
Advertisement

Karnataka Plance Crash: कर्नाटक (Karnataka) के विजयपुरा में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश (Plane Crash) हो गया. यह प्लेन रेड बर्ड का वेंचर था. हादसा विजयपुरा के मैंगलोर गांव के पास हुआ. हादसे में विमान का पायल और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए. 

जानकारी के मुताबिक, यह प्लेन कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था, लेकिन विमान का बैलेंस कलबुर्गी के पास ही बिगड़ने लगा था. पायलट ने प्लेन को संभालने के भरसक प्रयास किए लेकिन मंगलौर तक आते-आते स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई और विमान नीचे आ गिरा. सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश में ही यह हादसा हुआ. 

ईंधन की कमी बनी हादसे की वजह!

पुलिस और विमानन टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया कि प्लेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ. हालांकि प्लेन में फ्यूल की कमी का भी दावा किया जा रहा है, लेकिन हादसे की असली वजह क्या थी इसकी जांच जारी है. इस मामले में अभी तक किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है. वहीं, हादसे में घायल दोनों पायलटों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं.

यह भी पढ़ें- LOC पर सेना प्रमुख को मिला सरप्राइज, 20 साल पुराने कश्मीरी दोस्त परवेज से हुई मुलाकात, ऑपरेशन सिंदूर से ये कनेक्शन

DGCA ने हादसे पर क्या कहा?  

Advertisement

DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से मिली जानकारी के मुताबिक, रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड का सेसना 172 विमान वीटी-ईयूसी (एमएसएन-17265717) था. रेड बर्ड एविएशन का यह विमान एक प्रमुख फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का बताया जा रहा है. यह एकेडमी बारामती, बेलगावी और सियोनी में अपने बेस से पायलट ट्रेनिंग देता है. ट्रेनिंग के दौरान विश्व स्तरीय फ्लाइट का इस्तेमाल किया जाता है. 

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें