Advertisement

Loading Ad...

'रावण ने तो माता सीता चुराई थी, इन्होंने तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

Dhirendra Shastri: राम मंदिर चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीता को चुराने वाले रावण का वंश नाश हुआ था. राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान महादंड देगा.

Image Source: IANS/X/@ShriRamTeerth/ IANS
Loading Ad...

Dhirendra Shastri: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले ने बड़ा रूप ले लिया है...इस केस में 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं और SIT पूरे मामले कि परतें खोलने में जुटी हुई है. शुरूआती रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की गई थी और अब मामले में आगे की कार्यवाई तेजी से बढ़ रही है..

इसी बीच कथावाचक Dhirendra Shastri ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा बयान दिया है. इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जो काफी चर्चा में आ गई है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदल गए हैं. रावण ने तो माता जानकी की चोरी की थी, इन्होंने तो रामंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी की है. करोड़ों लोगो का भरोसा चोरी हुआ है. हमें खबर मिली की FIR हुई है, अभी और जांच हो और पकड़े जायेंगे.  धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इतना हम कह सकते हैं सच तो सच है. सीता को चुराने वाले रावण का वंश नाश हुआ था, राम मंदिर में चोरी करने वालों को सरकारी दंड तो मिलेगा ही साथ ही भगवान महादंड भी देंगे....

आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच की स्थिति

Loading Ad...

इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर मंदिर के दान-पात्र से जुड़े धन में गड़बड़ी और चोरी के आरोप हैं. जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसने शुरुआती रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी. रिपोर्ट के आधार पर ही एफआईआर दर्ज की गई और आगे की कार्रवाई शुरू हुई.
जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है और जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं.

Loading Ad...

ट्रस्ट और बड़े स्तर पर जिम्मेदारी पर सवाल

Loading Ad...

इस पूरे मामले पर अब अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. बाबरी विध्वंस मामले से जुड़े रहे संतोष दुबे ने भी इस केस पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि केवल छोटे कर्मचारियों या निचले स्तर के लोगों पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था और जिम्मेदारी तय करने की जरूरत है.
उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि अगर किसी भी स्तर पर गलती या लापरवाही साबित होती है, तो सभी जिम्मेदार लोगों पर समान कार्रवाई होनी चाहिए.

हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क देख गदगद हुए Donald Trump, बोले- ‘पहला राष्ट्रपति जिसे मिला ऐसा सम्मान'

मामला बढ़ा, जांच पर टिकी निगाहें

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. SIT की जांच आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. इस केस ने धार्मिक और सामाजिक दोनों स्तर पर चर्चा बढ़ा दी है, और लोग अब पूरी जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...