Advertisement

Loading Ad...

राशिद का धर्मांतरण रैकेट बेनकाब! टेंट लगाकर फंसाए 200 हिंदू, पैसे देकर कराया धर्म परिवर्तन, VIDEO

Rashid Conversion racket Exposed: मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में हिंदुओं को लालच देकर ईसाई बनाने की कोशिश करने के आरोप में पांच महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Image Source: Viral Video ScreenGrab
Loading Ad...

Rashid Conversion racket Exposed: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वहां बड़ी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. इस सुचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. सुचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस ने मौके से तीन बाइबल और कुछ पहचान पत्र भी बरामद किए हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वहां वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं..

14 लोगों के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बजरंग दल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 14 नामजद लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें राशिद, मनीष, संजीव, संगीता, पूजा, मोनू, आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, कनक, शीशपाल और प्रवीण के नाम शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Loading Ad...

'पहले भारत के खिलाफ अपना इतिहास देख लो...' अफगानी रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

Loading Ad...

बजरंग दल ने लगाए लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप

मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी का आरोप है कि गांव में एक गोदाम के अंदर बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया था और उन्हें पैसे, मुफ्त इलाज तथा अन्य सुविधाओं का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था. उनका दावा है कि वहां करीब 200 लोग मौजूद थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी राशिद इस पूरे आयोजन की व्यवस्था कर रहा था और वहां चर्च बनाने की भी योजना बताई जा रही थी. रवि चौधरी ने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

Loading Ad...

एसएसपी बोले- जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जड़ौदा गांव में एक टेंट लगाकर कुछ संदिग्ध गतिविधियां की जा रही हैं. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और प्रारंभिक जांच के आधार पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने आई. एसएसपी के मुताबिक, जांच में अब तक कई लोगों के नाम सामने आए हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...