जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी के सामने राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और माफी समेत रखी 3 मांग

देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है. अब राहुल गांधी ने NEET मुद्दे पर सरकार को घेरा, उन्होंने कहा, छात्रों की तीन मांगों पर समझौता नहीं होगा, धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए.

PM मोदी के सामने राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और माफी समेत रखी 3 मांग
Image Source: Screengrab
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है. वहीं, शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बाकायदा प्रेसवार्ता कर सरकार को निशाने पर लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत हुई है. छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं, जिन पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

प्रेसवार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं और इन मुद्दों पर किसी तरह की बातचीत या समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है. उनके मुताबिक, छात्रों का मानना है कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान न तो अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन कर रहे हैं और न ही पद पर बने रहने के योग्य हैं. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की पहली और सबसे अहम मांग धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शिक्षा मंत्रालय से धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर किसी अन्य मंत्रालय की जिम्मेदारी देने पर चर्चा हो रही है. हालांकि, राहुल गांधी ने कहा कि केवल मंत्रालय बदलने से समस्या का समाधान नहीं होगा और छात्र सहित देश का कोई भी जागरूक नागरिक इसे स्वीकार नहीं करेगा.

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान को भ्रष्टाचार के प्रतीक: राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान अब सिर्फ एक केंद्रीय मंत्री भर नहीं रह गए हैं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े विवादों का चेहरा बन चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसके छात्र होते हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में सबसे अधिक नुकसान उनके भविष्य को ही उठाना पड़ा है.

दो अन्य मांग भी राहुल गांधी ने की

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों ने दो और अहम मांगें भी उनके सामने रखी हैं, जिन पर किसी तरह के समझौते की गुंजाइश नहीं है. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित बल प्रयोग और बर्बरता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. इसके अलावा छात्रों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे घटनाक्रम को लेकर देशभर के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस बीच राहुल गांधी के इन बयानों के बाद NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी टकराव और तेज होने के आसार हैं. अब सभी की नजर सरकार की अगली प्रतिक्रिया और इस मुद्दे पर होने वाले अगले घटनाक्रम पर बनी हुई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें