×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

छिंदवाड़ा की बेटी प्रिया मालवीय बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, AFCAT में हासिल की 113वीं रैंक

छिंदवाड़ा के कोतवाली में एएसआई रवि मालवीय की बेटी प्रिया मालवीय ने वर्ष 2025 में हुए एएफसीएटी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में ऑल इंडिया 113वीं रैंक प्राप्त की है. प्रिया जिले की पहली फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं.

Author
11 Jun 2026
( Updated: 11 Jun 2026
11:35 AM )
छिंदवाड़ा की बेटी प्रिया मालवीय बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, AFCAT में हासिल की 113वीं रैंक
Image Credits: Video Grab/IANS
Advertisement

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली प्रिया मालवीय का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है. अब प्रिया आसमान में उड़ान भरेंगी. उन्होंने अपनी इस सफलता से परिवार और क्षेत्रवासियों का मान बढ़ाया है. 

ऑनलाइन कोचिंग से की परीक्षा की तैयारी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रिया ने कहा कि एएफसीएटी (एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) में क्वालीफाई करने के बाद एसएसबी इंटरव्यू होता है. इसके बाद मेडिकल किया जाता है, फिर फाइनल लिस्ट बनाई जाती है. उन्होंने बताया कि एक कोर्स में तकरीबन 300-350 बच्चों को शामिल किया जाता है.

Advertisement

अपनी तैयारियों के बारे में बातचीत करते हुए प्रिया ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए मैंने ऑनलाइन कोचिंग की थी. उन्होंने बताया कि मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव है. मेरा मानना है कि मैं ही नहीं सभी बेटियां आगे बढ़ें. बेटियां अपना करियर खुद चुनें.

पिता बोले- बेटी ने मेरा जीवन सार्थक कर दिया

प्रिया मालवीय के पिता रवि मालवीय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी बेटी की इस सफलता पर अंदर से बहुत आनंद की अनुभूति हो रही है. बेटी ने मेरा जीवन सार्थक कर दिया है. जिले में पहली बेटी हैं, जिन्होंने इस पद को हासिल किया है.

रवि मालवीय ने कहा कि कभी ऐसा अवसर ही नहीं आया कि बेटी को डांटना पड़ा हो. उन्होंने बताया कि मेरी बेटी पढ़ाई के प्रति काफी जागरूक है. उसने अपनी लगन से इस सफलता को हासिल किया है.

Advertisement

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक

छिंदवाड़ा के कोतवाली में एएसआई रवि मालवीय की बेटी प्रिया मालवीय ने वर्ष 2025 में हुए एएफसीएटी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में ऑल इंडिया 113वीं रैंक प्राप्त की है. प्रिया जिले की पहली फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं. गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई की डिग्री प्राप्त की.

ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगी प्रिया

यह भी पढ़ें

पिता को पुलिस की नौकरी करते देखते हुए बड़ी हुईं बेटी प्रिया भी देश सेवा करना चाहती थीं. सपनों को पूरा करने के लिए शुरुआत में उन्होंने गुजरात से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में फिर एएफसीएटी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट दिया. जिसे क्वलिफाई कर अब फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित हुई हैं. अब प्रिया ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें