Advertisement
PoK में पाकिस्तान की बर्बरता देख कांपा भारत का कलेजा, शहबाज-मुनीर को दी चेतावनी, कहा- इंसाफ होगा
भारत ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में ललकारा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, PoK में जो कुछ भी हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख रही है. उन्होंने चेताया कि पाकिस्तान अपने अत्याचारों और जुल्मों के लिए तैयार रहे.
Advertisement
India On PoK Protest Violence: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की सेना कत्लेआम मचा रही है. यहां रावलकोट क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की है. जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है ये प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) को बैन करने के बाद शुरू हुए थे. जिन्हें रोकने के लिए पाक सेना ने हिंसक रुख अपनाया है.
दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की आर्मी की हिंसक कार्रवाई में 30 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर है. इस बर्बरता पर भारत ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी जारी कर दी.
PoK में बर्बरता पर भारत ने क्या कहा?
Advertisement
भारत ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में ललकारा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, PoK में जो कुछ भी हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख रही है. उन्होंने चेताया कि पाकिस्तान अपने अत्याचारों और जुल्मों के लिए तैयार रहे, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय उसे इन पापों के लिए जरूर जिम्मेदार ठहराएगा. PoK में जो बेकसूर नागरिक मारे जा रहे हैं और उन पर जो जुल्म हो रहा है, उस पर भारत की पैनी नजर है. पाकिस्तान चाहे जितने झूठ फैला ले, चाहे जितने पैंतरे बदल ले लेकिन उसके अत्याचारों का सच अब दुनिया से छुप नहीं सकता.
Advertisement
Weekly Media Briefing by the Official Spokesperson (June 09, 2026)
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 9, 2026
https://t.co/KfOpcHRtsp
फर्जी खेल से कैसे पाप छुपा रहा पाकिस्तान?
Advertisement
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उस झूठ का भी पर्दाफाश किया, जिसमें वह अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रहा है, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान लगातार फर्जी खबरों, एडिटेड वीडियो और झूठे प्रोपेगैंडा से दुनिया का ध्यान भटका रहा है, ताकि मानवाधिकार के उल्लंघन और नरसंहार से ध्यान भटका सके. भारत ने कहा, ये सब अपनी इज्जत बचाने और मानवाधिकारों के भयानक उल्लंघन से लोगों का ध्यान भटकाने का एक घटिया तरीका है. पाकिस्तान का ये झूठ अब किसी भी हाल में काम नहीं आने वाला है और दुनिया उनके काले कारनामों को देख रही है.
रणधीर जायसवाल ने कहा, पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में पुलिस की गंभीर बर्बरता की खबरें हैं. हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके गलत कामों और ज्यादतियों के लिए जवाबदेह ठहराएगा.’
तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावलकोट इस समय PoK में फैल रहे विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बन गया है. यह विरोध तब तेज हुआ जब प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन (JAAC) कमेटी से जुड़े कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.
Advertisement
बताया गया है कि प्रशासन ने JAAC को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया है. आंदोलन से जुड़े नेताओं का आरोप है कि 5 जून की रात से पूरे पीओके में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं, जिससे संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है.
स्थानीय कार्यकर्ताओं के हवाले से आई रिपोर्टों में कहा गया है कि आंदोलन के दौरान JAAC के सदस्य शाहजेब हबीब और अमजद कश्मीरी की मौत हो गई. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया.
Advertisement
सेना के इस हिंसक कदम के बाद विरोध प्रदर्शन अब केवल रावलाकोट तक सीमित नहीं है, बल्कि मुज़फ़्फ़राबाद, मीरपुर, टाटा पानी और प्लांदरी समेत कई क्षेत्रों में प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया है.
कश्मीरियों ने जताई चिंता
यह भी पढ़ें
PoK में बिगड़ते हालात को लेकर विदेशों में रहने वाले कश्मीरी समुदाय ने भी चिंता जताई है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम में एकजुटता प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर क्षेत्र में मानवाधिकारों की स्थिति का मुद्दा उठाया गया है.