Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

भूटान से लौटते ही सीधे LNJP हॉस्पिटल पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली कार ब्लास्ट में हुए घायलों से की मुलाकात, डॉक्टरों से भी ली जानकारी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि "दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया. सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं." पीएम मोदी ने कहा कि "साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा."

Loading Ad...

पीएम मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है. भूटान यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे दिल्ली के LJNP अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल जाना. इस दौरान मोदी ने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान, अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी. 

दिल्ली कार ब्लास्ट में घायलों से मिली पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि "दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया. सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं." पीएम मोदी ने कहा कि "साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा."

Loading Ad...

अमित शाह ने भी की थी मुलाकात 

Loading Ad...

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. गृह मंत्री अमित शाह कार ब्लास्ट के कुछ घंटे बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे और वहां मौजूद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति के बारे में जाना था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई 

Loading Ad...

इस हादसे में मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है. इसमें खुलासा हुआ है कि कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट चुकी थीं. इसके साथ ही शवों की हड्डियां टूटीं, सिर पर चोट के निशान मिले हैं. गहरी चोट और ज्यादा खून बहने से मौत हुईं.

दिल्ली कार ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत 

बता दें कि लाल किले के पास हुए दिल्ली कार ब्लास्ट ने पूरे देश को चल झकझोर कर रख दिया है. इस बम धमाके में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. इस हमले की जांच गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी है. 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है. देश के अलग-अलग कोने में लगातार आतंकियों और संदिग्धों को लेकर छापेमारी चल रही है. इस बम विस्फोट ने कई चीजों को उजागर किया है. जांच एजेंसियों ने बताया है कि यह धमाका अमोनियम नाइट्रेट जैसे प्रतिबंधित रसायन का इस्तेमाल कर किया गया है. इस खतरनाक रसायन से ही आतंकियों ने हथियार बनाया था, जो हमले में इस्तेमाल हुआ. 

Loading Ad...

NIA को सौंपी गई जांच 

यह भी पढ़ें

गृह मंत्रालय ने दिल्ली कार ब्लास्ट मामले की जांच NIA को सौंपी है. वहीं दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है. वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी, धौज, फतेहपुर तगा, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में तलाश भी की है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...