Advertisement

Loading Ad...

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म के मुरीद हुए PM मोदी, इंडोनेशिया में किया जिक्र, करण जौहर हुए गदगद

PM Modi in Indonesia: भारत और इंडोनेशिया के बीच सिर्फ राजनितिक और आर्थिक रिश्ते ही मजबूत नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों को जोड़ने वाला एक खास सांस्कृतिक रिश्ता भी हैं. उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में आज भी बॉलीवुड फिल्मों और भारतीय गानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता हैं.

Image Source: PM Modi x Post/IANS
Loading Ad...

PM Modi praises Shah Rukh Khan blockbuster Film: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे, तो उन्होंने सिर्फ दोनों देशों के रिश्तों की बात नहीं की, बल्कि एक ऐसा उदाहरण भी दिया जिसने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी, अपने सम्बोधन के दौरान मोदी ने बताया कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सिर्फ राजनितिक और आर्थिक रिश्ते ही मजबूत नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों को जोड़ने वाला एक खास सांस्कृतिक रिश्ता भी हैं. उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में आज भी बॉलीवुड फिल्मों और भारतीय गानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता हैं. इसकी सबसे बड़ी मिसाल 1998 में रिलीज़ हुई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता हैं' हैं, जिसके गाने आज भी वहां के लोग बड़े शोक से सुनते और गुनगुनाते हैं.

'कुछ कुछ' से 'बहुत कुछ' तक पहुंची बात

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म के नाम को बेहद दिलचस्प अंदाज में दोनों देशों की दोस्ती से जोड़ दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो से कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया जैसे दो बड़े और मजबूत देश साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो यह सिर्फ 'कुछ कुछ होता है' तक सीमित नहीं रहता, बल्कि 'बहुत कुछ होता है' बन जाता है.पीएम मोदी की इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया. उनके इस मजाकिया लेकिन अर्थपूर्ण अंदाज ने माहौल को और भी खास बना दिया.

Loading Ad...

दोस्ती सिर्फ आज की नहीं, सदियों पुरानी है

Loading Ad...

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता कोई नया नहीं है. दोनों देशों के बीच सदियों से संस्कृति, परंपराओं और आपसी विश्वास का मजबूत नाता रहा है. उन्होंने कहा कि समय बदलता रहा, लेकिन दोनों देशों के लोगों के बीच अपनापन हमेशा बना रहा. यही वजह है कि आज भी भारतीय संस्कृति, संगीत और फिल्मों को इंडोनेशिया में इतना प्यार मिलता है. उन्होंने वहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और इंडोनेशिया की जनता का दिल से आभार भी व्यक्त किया.

धर्मा प्रोडक्शंस ने जताई खुशी

Loading Ad...

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र होने के बाद फिल्म के निर्माता करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस ने भी अपनी खुशी जाहिर की. प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी के भाषण का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह फिल्म और उसके गानों की लोकप्रियता का जिक्र कर रहे हैं.
वीडियो के साथ लिखे गए संदेश में 'धर्मा प्रोडक्शंस' ने कहा कि सिनेमा और संगीत में लोगों को जोड़ने की एक अनोखी ताकत होती ह. भाषा और सीमाएं अलग हो सकती हैं, लेकिन अच्छी कहानियां और मधुर गीत दुनिया के हर कोने में लोगों के दिलों तक पहुंच जाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी फिल्म का जिक्र किया, यह उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है.

आज भी लोगों के दिलों में बसी है 'कुछ कुछ होता है'

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

साल 1998 में रिलीज हुई 'कुछ कुछ होता है' करण जौहर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी और यह उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके गाने, डायलॉग और कहानी आज भी लोगों की यादों का हिस्सा हैं.
इस फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बॉलीवुड की पहचान को नई ऊंचाई दी. खासकर इंडोनेशिया, यूके और अमेरिका जैसे देशों में इसे जबरदस्त प्यार मिला. शायद यही वजह है कि रिलीज के करीब तीन दशक बाद भी 'कुछ कुछ होता है' का नाम इंडोनेशिया में उतना ही जाना-पहचाना है, और प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने संबोधन में इसी सांस्कृतिक जुड़ाव को दुनिया के सामने बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...