Advertisement
PM मोदी ने भेजा बुलावा, 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS में होंगे शामिल
गलवान झड़प के बाद यह पहला मौका है जब दोनों वैश्विक लीडर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. PM मोदी के न्योते पर शी जिनपिंग अब सात साल बाद भारत आ रहे हैं.
Advertisement
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. वे BRICS के लिए भारत आ रहे हैं. चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है. इससे पहले साल 2019 में चीनी राष्ट्रपति ने भारत का दौरा किया था.
गलवान झड़प के बाद यह पहला मौका है जब दोनों वैश्विक लीडर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. PM मोदी के न्योते पर शी जिनपिंग अब सात साल बाद भारत आ रहे हैं. शी जिनपिंग का भारत दौरान दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
At the invitation of Prime Minister of India, Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping will attend the 18th BRICS Summit in New Delhi from September 12 to 13: Chinese Ministry of Foreign Affairs pic.twitter.com/1bfG1VqSS2
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 10, 2026Advertisement
Loading Ad...
गलवान झड़प के बाद जिनपिंग का पहला भारत दौरा
Advertisement
शी जिनपिंग ऐसे समय में भारत आ रहे हैं जब अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों के नए नाम के साथ भारत ने नक्शा जारी किया था. दोनों देशों के बीच इसको लेकर तनातनी भी हुई थी. वहीं, गलवान हिंसा के बाद चीनी राष्ट्रपति का यह पहला भारत दौरा है.
यह भी पढ़ें- क्यों बनाया गया था BRICS? कैसे चार देशों का समूह बना 11 देशों का बड़ा मंच, जानें पूरी कहानी
Advertisement
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई इस हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे. यह 1975 के बाद सीमा पर दोनों पक्षों के बीच पहली हिंसक झड़प थी. इसमें गोलीबारी नहीं हुई थी, बल्कि लाठियों, पत्थरों से हाथापाई हुई थी. यह घटना मई 2020 से शुरू हुए भारत-चीन सीमा तनाव (LAC पर स्टैंडऑफ) का हिस्सा थी.