×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

26/11 के हमले से पाकिस्तान का गहरा कनेक्शन! ISI और हेडली की भूमिका को लेकर NIA कर रही ये अहम सवाल

अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण के बाद NIA ने तहव्वुर राणा के ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। NIA ने पुछताछ शुरू कर दी है। अब जल्द ही कई राज से पर्दा उठ जाएगा।

Author
12 Apr 2025
( Updated: 11 Dec 2025
04:48 AM )
26/11 के हमले से पाकिस्तान का गहरा कनेक्शन! ISI और हेडली की भूमिका को लेकर NIA कर रही ये अहम सवाल
Advertisement

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से NIA गहनता से पूछताछ कर रही है।  पूछताछ में आतंकी राणा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और हाफिज सईद के कई राज से पर्दे उठाए हैं। इन खुलासों के बाद भारत का मोस्टवॉन्टेड आतंकवादी हाफिज सईद और लश्कर कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी की परेशानी बढ़ने वाली है। इसकी जानकारी प्राप्त करते ही दोनों को पाकिस्तान ने सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया है। 


दरअसल पाकिस्तान के हुक्मरानों और आतंक के आकाओं को पता है मोदी और ट्रंप का अगला टारगेट कौन है। क्योंकि जैसे-जैसे तहव्वुर राणा पुछताछ में राज पर से पर्दे हटते जाएंगे, वैसे-वैसे पाकिस्तान के गंदे इरादे दुनिया के सामने आते जाएंगे। जैसे-जैसे वो मुंबई हमले का सच बताएगा, वैसे-वैसे पाकिस्तान में बैठे हाफिज और लखवी को पकड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा। दरअसल ट्रंप और मोदी के बीच मुंबई हमले के हर आरोपी का हिसाब करने की डील सील हो चुकी है। 


NIA ने पूछे तहव्वुर राणा से ये 18 अहम सवाल... 

Advertisement

1- 26 नवंबर 2008 के दौरान राणा की लोकेशन कहां थी?

2- भारत मे रहने के दौरान राणा की किस किस से मुलाक़ात हुई थे? 

3- राणा डेविड कोलमैन हेडली को कब से जानता है? उसको जाली वीज़ा देकर भारत मे क्यों भेजा गया था? 

4- डेविड हेडली ने क्या क्या बताया था कि वो भारत मे किन जगहों पर गया था?

Advertisement

5- मुंबई अटैक में राणा और हेडली दोनों की भूमिका क्या थी? 

6- डेविड हेडली को इंडियन वीज़ा दिलवाने में राणा ने कैसे मदद की? 

7- राणा लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफ़िज़ सईद को कैसे जानता है, उससे पहली बार कब और कहां मिला था? 

Advertisement

8- राणा के हाफ़िज़ सईद से कैसे संबंध थे? 

9- लश्कर ए तैयबा की मदद राणा ने कैसे की थी? मदद करने के बदले में लश्कर ने राणा को क्या मिला था? 

10- लश्कर ए तैयबा में कुल कितने लोग है? उसका स्ट्रक्चर कैसा है? रिक्रूटमेंट कैसे होता है? कौन करता है? 

11- लश्कर को चलाने के लिए फण्ड कहां से आता है? कौन-कौन लोग सबसे ज्यादा फण्ड रेजिंग करते हैं? 

12- हथियारों की सप्लाई कौन करता है? किन-किन देशों से हथियार मिलते है?

Advertisement

13- पाकिस्तानी आर्मी और ISI राणा और राणा जैसे लोगों की मदद कैसे करती है? 

14- हमले करने के टारगेट को कैसे चुनते है? क्या ISI टारगेट पर हमले की इंस्ट्रक्शन देती है? 

15- ISI की प्लानिंग क्या थी, जिन जगहों पर हमले हुए वो ही टारगेट थे या भारत के कुछ और टारगेट भी थे जिनको पूरा नहीं किया जा सका? 

16- क्या ISI के अलावा पाकिस्तान सरकार को भी आतंकी हमलों की जानकारी होती है? 

17- हमले के दौरान आतंकियों को इंस्ट्रक्शन कौन देता है? 

Advertisement

18- लड़कों को फिदायीन हमले करने के लिए  क्या बोल कर तैयार किया जाता है?


राणा की गिरफ़्तारी का पूरी घटनाक्रम

बता दें कि तहव्वुर राणा के अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण के बाद नई दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पटियाला हाउस स्थित NIA की विशेष अदालत में उसे पेश किया गया, जहां से उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। NIA अब राणा से 2008 के मुंबई हमलों की साजिश के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है। NIA कहना है कि यह प्रत्यर्पण आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में बड़ी कामयाबी है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें

कोर्ट में पेशी के दौरान NIA ने कहा कि राणा से पूछताछ के जरिए हमले से जुड़े अन्य लोगों और साजिश के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। जानकारी देते चले की 26/11 के हमले में 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक घायल हुए थे। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें