मुंबई मेयर चुनाव: 11 फरवरी को होगा मतदान, महिला मेयर तय, लेकिन किस पार्टी का होगा फैसला बाकी
7 फरवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे. उसी दिन उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. चुनाव की देखरेख बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी करेंगे.
Follow Us:
मुंबई में नए मेयर के लिए तारीख तय हो गई है. लेकिन, मेयर भाजपा का होगा या शिवसेना का, यह अब तक फाइनल नहीं हो पाया है. 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मुंबई महानगरपालिका में महापौर के लिए मतदान होगा.
इस बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है, यानी मुंबई को इस बार एक महिला मेयर मिलने जा रही है.
7 फरवरी को नामांकन, उप-महापौर का भी होगा चुनाव
7 फरवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे. उसी दिन उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. चुनाव की देखरेख बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी करेंगे. अधिकारियों के मुताबिक, अगली बैठक में समिति के सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया जा सकता है.
भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी
बता दें कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान हुआ था, जबकि 16 जनवरी को वोटों की गिनती पूरी की गई. इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 89 सीट जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 29 सीट मिली हैं.
वहीं, शिवसेना उद्धव गुट को 65 सीटें मिली हैं, जबकि राज ठाकरे की मनसे को सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है.
बहुमत भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पास
मेयर चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 114 सीटों का है, जिसे शिवसेना और भाजपा ने मिलकर पार कर लिया है. ऐसे में दोनों दल मिलकर अपने उम्मीदवार को मेयर बना सकते हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मेयर की कुर्सी भाजपा के पास जाएगी या शिवसेना शिंदे गुट के पास.
यह भी पढ़ें
शहरवासियों की नजरें अब 11 फरवरी पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि मुंबई की कमान किस महिला पार्षद के हाथों में जाएगी और शहर का नया मेयर कौन बनेगा.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें