Advertisement
गाय को पैर मारने पर भड़की भीड़, मुस्लिम शख्स से नाक रगड़कर मंगवाई माफी; VIDEO वायरल
Viral Video: इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग गाय के सामने जमीन पर झुकते और माफी मांगते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
Advertisement
MP Viral Video: मध्य प्रदेश के गुना जिले के जामनेर कस्बे में गाय को पैर से हटाने की एक घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि कुछ हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने गाय को पैर मारने वाले एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से गाय के सामने जमीन पर झुककर माफी मंगवाई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग गाय के सामने जमीन पर झुकते और माफी मांगते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
सामान उतारते समय गाय को हटाया
जानकारी के मुताबिक, कैंट गुना निवासी जमीलउद्दीन शटर और इसी तरह के दूसरे काम करते हैं. कुछ दिन पहले वह पिकअप वाहन से सामान लेकर जामनेर के एक परिवार के यहां काम करने पहुंचे थे. सामान उतारने के दौरान रास्ते में एक गाय खड़ी थी. बताया जा रहा है कि रास्ता खाली कराने के लिए जमीलउद्दीन ने गाय को पैर से हटाया या पैर मारा. पास में लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई.
Advertisement
घटना के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया. धीरे-धीरे बात आसपास के लोगों तक पहुंची और कुछ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया. बताया जाता है कि स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों ने जमीलउद्दीन को कुछ समय के लिए अपने यहां सुरक्षित रखा.
Advertisement
एमपी के गुना में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को सड़क किनारे बैठी गौ माता को लात मारते हुए कैमरे में कैद किया गया।
— Indian🇮🇳 (@singh31919) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 9, 2026
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत उसे रोका और गौ माता के सामने नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई।
जय गौ माता! जय बजरंग दल! pic.twitter.com/68I5sKyMi2
गाय के सामने मंगवाई गई माफी
बाद में जमीलउद्दीन से गाय के सामने माफी मांगने को कहा गया. इसी दौरान का एक वीडिय अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग जमीन पर झुककर गाय के सामने माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर किन परिस्थितियों में बुजुर्ग से इस तरह माफी मंगवाई गई.
Advertisement
बुजुर्ग ने पुलिस पर लगाए दबाव के आरोप
जमीलउद्दीन ने जामनेर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि घटना के बाद वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नही की गई. इसके बजाय उन पर दबाव बनाया गया और उनसे लिखवा लिया गया कि वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते और माफी मांग चुके हैं.
जमीलउद्दीन का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करेंगे. उनका आरोप है कि उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसकी भी जांच होनी चाहिए.
अब लद्दाख में क्या करने जा रहे सोनम वांगचुक? अभिजीत दिपके ने दिया साथ, किया बड़ा ऐलान, VIDEO
Advertisement
पुलिस ने क्या कहा?
जामनेर थाना प्रभारी मनोज मेहरा ने मामले को लेकर अलग जानकारी दी है. उनके मुताबिक, जमीलउद्दीन काम के सिलसिले में जामनेर आए थे और रास्ते से गाय को हटाने के लिए उन्होंने पैर मारा था. मौके पर मौजूद बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और उनसे इस बारे में पूछताछ की. इसके बाद जमीलउद्दीन ने गाय के सामने माफी मांग ली.
थाना प्रभारी के अनुसार, अभी तक दोनों पक्षों में से किसी की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है. इसी वजह से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस का कहना है कि अगर किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा
Advertisement
यह भी पढ़ें
फिलहाल माफी मांगते बुजुर्ग का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में है. एक तरफ पुलिस का कहना है कि शिकायत नहीं मिलने के कारण कोई केस दर्ज नहीं किया गया, वहीं दूसरी तरफ जमीलउद्दीन पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं.ऐसे में अब पूरे मामले की तस्वीर शिकायत और आगे होने वाली जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.