×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'तहे दिल से, हाथ जोड़कर...', UP STF ने किया इलाज तो बदल गए CM योगी की मां को गाली देने वाले मौलाना के सुर, मांगी माफी

CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार हो गया है. वो अब अपने बयान पर माफी मांगता नजर आ रहा है. यूपी के करीब 83 थानों में दर्ज FIR और शिकायतों के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

Author
01 Apr 2026
( Updated: 01 Apr 2026
12:05 PM )
'तहे दिल से, हाथ जोड़कर...', UP STF ने किया इलाज तो बदल गए CM योगी की मां को गाली देने वाले मौलाना के सुर, मांगी माफी
मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने मांगी माफी (स्क्रीनग्रैब)
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बीते दिनों यूपी STF ने बिहार के पूर्णियां से गिरफ्तार किया था. अब मौलाना का अपनी गंदी सोच और नफरती जुबान को लेकर माफी मांगने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मौलाना पहले तो जहरीली बातें बोल रहा था, अब गिड़गिड़ा रहा है, माफी मांगते हुए पुलिस से रहम की भीख मांगता नज़र आ रहा है.

बिहार स्थित अपने घर में छिपकर बैठे इस मौलाना को यूपी STF ने उस वक्त दबोचा जब उसे लग रहा था कि वो बचकर निकल जाएगा, दूसरे राज्य की सीमा उसे बचा लेगी, लेकिन गंदी-गंदी बातें करने वाला मौलाना भूल गया था कि मां तो मां होती है, उस पर टिप्पणी करेगा और बच जाएगा, ऐसा नहीं होगा और नहीं ही हुआ, उसे बिहार से उठा लिया गया. बीते दिन यूपी एसटीएफ़ ने बिहार जाकर धावा बोला और मौलाना अब्दुल्ला सलीम को धर दबोचा. आपको बता दें कि जैसे ही पुलिस मौलाना के गिरेबान तक पहुंची, कल तक विवादित बयान देते हुए दहाड़ने वाला मौलाना आज भीगी बिल्ली बन गया और चौंकाने वाली बात देखिए गिरफ्तारी होते ही मौलाना के पैर कांपने लगे.

दरअसल ये मामला बेहद गंभीर था. मौलाना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ ऐसी घिनौनी और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे सुनकर पूरे देश का खून खौल उठा. मौलाना ने तंज कसते हुए कानून की तुलना मांस के टुकड़ों से की थी और उसी बीच मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए सीएम योगी की मां को बीच में घसीट लाया था.

Advertisement

इसके बाद जो हुआ, वो इतिहास है. अकेले यूपी के 83 थानों में इस जहरीले मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज हुई. बलिया से लेकर अलीगढ़ तक और लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक, बीजेपी कार्यकर्ता और आम जनता सड़कों पर उतर आई थी. मौलाना के पुतले फूंके गए, प्रदर्शन हुए और मांग सिर्फ एक थी कि इस अपमान का बदला कानून के जरिए ऐसा लिया जाए कि आगे कोई भी किसी की मां-बहन पर टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचे.

ये भी पढ़ें: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी कर बुरा फंसा मौलाना सलीम, UP STF ने घर से उठाया, बिहार पुलिस बोली- हमें पता नहीं

UP STF ने पूर्णिया से दबोचा, बहराइच लाई

खबरों के मुताबिक मौलाना को UP STF ने सोमवार शाम पूर्णिया से पकड़ा और देर रात बहराइच ले आई. पुलिस ने आगे बताया कि उसके खिलाफ BNS की धाराओं 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना हो) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत कई थानों में FIR दर्ज की गई थी.

मौलाना ने CM योगी से मांगी माफी

Advertisement

वहीं मौलवी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी अभद्र टिप्पणियों को लेकर हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में उसे कहते हुए सुना जा सकता है कि 5 मई, 2024 को बिहार के भागलपुर में एक शैक्षिक जागरूकता सम्मेलन के दौरान दिए गए भाषण में उसने कुछ अनुचित टिप्पणियां की थीं, जो नहीं कही जानी चाहिए थीं, उसने आगे कहा कि "मैं हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए तहे दिल से माफी मांगता हूं. भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी." वह मुख्यमंत्री से भी माफी मांग रहा है. आपको बता दें कि पुलिस ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वही आरोपी है.

यूपी एसटीएफ ने मौलाना की तोड़ी अकड़!

मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जो खुद को बिहार, बंगाल और यूपी का बड़ा इस्लिमाक स्कॉलर बताता है और लगा वो अपने गुर्गों की जरिए बचकर निकल जाएगा, उसे शायद ये अंदाजा नहीं था कि यूपी एसटीएफ उसे पाताल से भी खोज निकालेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. यूपी एसटीएफ पूर्णिया-अररिया में घुसी और मौलाना को साथ ले लाई. अररिया के जोकीहाट का रहने वाला ये मौलाना अब अपनी गंदी जुबान को लेकर पछता रहा होगा. 

अब मौलाना के बदले सुर

Advertisement

यह भी पढ़ें

यूपी लाए जाने के बाद एसटीएफ के तीखे सवालों का सामना करते हुए मौलाना के सुर बदल चुके हैं. अब वो सिर्फ गिड़गिड़ाता नज़र आ रहा है. जिस मौलाना को अपनी तकरीर के दौरान अहंकार था, आज वही मौलाना पुलिस की गाड़ी में चढ़ते हुए सहारा ढूंढ रहा था. मौलाना की ये सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर मर्यादा की लक्ष्मण रेखा पार करते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें