जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

देहरादून में पानी विवाद में शख्स की हत्या, भड़की हिंसा, पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर में लगाई आग, बुलडोजर भी चला

देहरादून में महज पानी विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान कथित तौर पर BJP OBC मोर्चा के विनोद कश्यप के रूप में हुई है. इसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया. एक ओर जहां पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर में आग लगा दी, तो वहीं प्रशासन ने भी बुलडोजर चला दिया है.

Author
14 Jun 2026
( Updated: 14 Jun 2026
12:39 PM )
देहरादून में पानी विवाद में शख्स की हत्या, भड़की हिंसा, पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर में लगाई आग, बुलडोजर भी चला
Image: VIDEO Screengrab (IANS)
Advertisement

देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैरागीवाला गांव में पानी से जुड़े एक विवाद को लेकर कल देर शाम सांप्रदायिक हिंसा की घटना भड़क गई. इस घटना के संबंध में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इस दौरान देहरादून के विकासनगर इलाके के बैरागीवाला गांव से सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जहां रविवार को हुए इस हिंसक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ख़बर के मुताबिक इस जानलेवा हमले में मारे गए व्यक्ति की पहचान भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता विनोद कश्यप के रूप में हुई है.

पानी विवाद में शख्स की हत्या, पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर को लगाई आग

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कथित हमला एक विशेष समुदाय (मुस्लिम) के सदस्यों द्वारा किया गया था. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पानी के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच भड़की इस हिंसक झड़प और हत्या के बाद, पुलिस और प्रशासन की कड़ी मौजूदगी में आरोपी के आवास पर पुलिस ने बुलडोजर चला दिया और सख्त एक्शन लेते हुए मकाने के बाहरी हिस्से को ध्वस्त (डिमोलिश) कर दिया.

Advertisement

देहरादून हिंसा के आरोपी के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

ये कार्रवाई हत्यारोपी के घर पर की गई है. खबर के मुताहिक धामी सरकार में हत्यारों के घर पर बुल्डोजर एक्शन के वक्त कथित तौर पर जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए. फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है.

आपको बता दें कि इस झड़प के बाद से ही गांव में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. घटना के बाद एक आक्रोशित भीड़ ने कथित तौर पर पहले आरोपियों के घरों पर जमकर पथराव किया और बाद में उनके एक घर को आग के हवाले कर दिया. इलाके में किसी भी तरह की आगे की हिंसा या तनाव को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस बल इलाके में मुस्तैद है और हालात पर लगातार निगरानी रख रहा है.

आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की छापेमारी तेज

वहीं इस संबंध में पुलिस की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. देहरादून के SP (क्राइम) जितेंद्र चौधरी ने कहा, "पीड़ित के परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है. एक टीम इस मामले पर तेज़ी से काम कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा. घटनास्थल पर स्थिति अभी सामान्य है और पुलिस टीम जांच में पूरी तरह जुटी हुई है; गिरफ़्तारी होते ही हम आपको जानकारी देंगे."

Advertisement

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें