×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 लोगों मौत, दूर-दूर तक सुनाई दी गूंज

हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे. इनमें तीन महिलाएं भी थी. हादसा इतना भयावह था कि दूर-दूर तक धमाकों की गूंज सुनाई दी.

Author
19 Apr 2026
( Updated: 19 Apr 2026
08:05 PM )
तमिलनाडु में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 लोगों मौत, दूर-दूर तक सुनाई दी गूंज
File Photo-IANS
Advertisement

Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से दहशत मच गई. ब्लास्ट कट्टानारपट्टी की ‘वनजा पटाखा फैक्ट्री’ में हुआ. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हैं. 

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे. इनमें तीन महिलाएं भी थी. हादसा इतना भयावह था कि दूर-दूर तक धमाकों की गूंज सुनाई दी. कई देर तक पटाखों के फूटने की आवाज सुनाई देती रही. आग की लपटों से आसमान की ओर काले धुएं की परत छा गई. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. दमकल और रेस्क्यू की कई टीमें ने कई घंटों की मशक्कत के बाद हालातों पर काबू पाया. 

CM स्टालिन ने जताया दुख 

शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोट फैक्ट्री के सामने वाले हिस्से में हुआ है, जहां मजदूर कच्चे सामान के साथ काम कर रहे थे. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है.   तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘विरुधुनगर जिले में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में कई लोगों की मृत्यु की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.’

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों में तेजी लाने और उनकी निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने का अनुरोध किया है. इस घटना की सूचना मिलते ही मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी आवश्यक सहायता समन्वय करने का निर्देश दिया है. 

कौन है फैक्ट्री मालिक? 

जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री का मालिकाना हक गोविंदनाल्लूर निवासी मुथु मानिकम के पास है और यह एक वैध आरडीओ लाइसेंस के तहत संचालित हो रही थी. फैक्ट्री परिसर में 30 से ज्यादा कमरे बने हुए हैं और यहां 50 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं. 

Advertisement

रविवार को जब लगभग 30 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी अचानक एक जोरदार विस्फोट हुआ. इस धमाके से फैक्ट्री के कम से कम चार कमरों को भारी नुकसान पहुंचा और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई. 

अब तक लगभग 18 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है. इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग भी हरकत में आ गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीनाथ स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं. 

प्रारंभिक आशंका है कि विस्फोट फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। इस हादसे ने एक बार फिर पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें