जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जंतर मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में भारी हंगामा...पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, भीड़ को खदेड़ा गया

जंतर मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान हंगामा हो गया. पुलिस ने भारी धक्का-मुक्की के बीच लाठीचार्ज किया, भीड़ को खदेड़ दिया गया.

Author
20 Jul 2026
( Updated: 20 Jul 2026
11:30 AM )
जंतर मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में भारी हंगामा...पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, भीड़ को खदेड़ा गया
Image source: IANS
Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के ऐलान के बीच सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया. जंतर मंतर पर हालात को संभालने की कोशिश कर रही पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. 

जंतर मंतर पर रैपिड एक्शन फोर्स का लाठीचार्ज

इस दौरान केरला हाउस सहित विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. इस दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर, TMC नेता महुआ मोइत्रा, सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता भी धरना स्थल पर पहुंचने की कोशिश की, जिन्हें रोक दिया गया है.

Advertisement

AISA वालों ने खत्म किया अपना आमरण अनशन

इसी बीच ख़बर सामने आ रही है कि सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठे AISA के तीन छात्रों ने भी अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है. कहा जा रहा है कि AISA के नेहा, मनीष और आमीन ने अपनी भूख हड़ताल शबाना आजमी, प्रकाश राज, सांसद मनोज झा, राजाराम सिंह, अमरा राम के साथ-साथ डॉ. योगेंद्र यादव, वकील प्रशांत भूषण और प्रोफेसर अतुल सूद के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल की अपील पर खत्म की.

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया गया. इस दौरान उन्होंने कहा, 'हमारी (सरकार के साथ) बातचीत चल रही है.'

खबर के मुताबिक दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकक्रोच जनता पार्टी के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली के राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत 5 मेट्रो स्टेशन के के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए थे. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा और गेट खोल दिए गए हैं.

Advertisement

इससे पहले CJP की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. सीजेपी ने सरकार से बात करने पर रजामंदी जताई है. कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, 'एडमिनिस्ट्रेशन सरकार से बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है. वो बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने दिल खोलकर कहा है कि हम उनसे बात करने को तैयार हैं. अभी तक उनकी तरफ से कोई क्लैरिटी नहीं आई है...'

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा कि गेंद उनके पाले में है. सोनम जी, अभी तक वो स्टेबल हैं, और वो अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं. उन्होंने इस देश के युवा प्रोटेस्ट करने वालों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं जो आखिरकार इस बहुत मुश्किल, बहुत मरे हुए सिस्टम से जाग गए हैं जो उनकी बिल्कुल नहीं सुनता. बहुत जल्द एक शांतिपूर्ण मार्च होगा. शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट करने वाले पिछले 30 दिनों से यहां जमा हैं, और हमने दिखाया है कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट कैसे किया जाता है और अपनी बातें कैसे रखी जाती हैं.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें