दिल्ली आंदोलन में बड़ा ब्रेकथ्रू! जे.पी. नड्डा से मुलाकात के बाद अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, अब आएगा नया मोड़
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने पार्टी प्रतिनिधियों से मुलाकात की. बैठक में नेताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. इसके बाद बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत मिले और जंतर-मंतर पर स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई गई.
Follow Us:
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार का दिन काफी हंगामे भरा रहा. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का लंबे समय से सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच आखिरकार बातचीत का रास्ता खुल गया. केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने CJP के प्रतिनिधिमंडल से अपने आवास पर मुलाकात की. करीब 10 मिनट तक चली इस बैठक में पार्टी नेताओं ने अपनी प्रमुख मांगों को विस्तार से रखा और एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा. बैठक के बाद पार्टी की ओर से बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने की बात कही गई. इस मुलाकात के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द जंतर-मंतर पर जल्द स्थिति सामान्य हो।
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि करीब दो घंटे के इंतजार के बाद उन्हें और आशुतोष रांका को केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से मिलने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान आंदोलन से जुड़ी मांगों का पत्र मंत्री को सौंपा गया. सौरभ दास के अनुसार, नड्डा ने भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले पर सरकार के स्तर पर आंतरिक चर्चा की जाएगी.
अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन
इस मुलाकात के बाद जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया. उन्होंने संसद मार्च में शामिल होने से पहले एक गिलास जूस पीकर अपना उपवास तोड़ा. पार्टी का कहना है कि यह फैसला आंदोलन को आगे मजबूती से जारी रखने की रणनीति के तहत लिया गया है.
#UPDATE: After waiting for more than 2 hours, @AshutoshRanka and I just met J.P. Nadda ji at his residence for 10 minutes.
While we submit a written letter with our demands, he has assured us that he will meanwhile speak internally. We are in that process. There is news of mass… https://t.co/GMGBNG71h3— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026Advertisement
सोनम वांगचुक की अपील बनी वजह
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अभिजीत दीपके से अनशन समाप्त करने की अपील की थी. उन्होंने संदेश भेजकर कहा कि आंदोलन लंबा चल सकता है, इसलिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखना जरूरी है. वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने भी पुष्टि की कि सोनम चाहते थे कि दीपके अपनी सेहत का ध्यान रखें और आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहें.
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से कथित पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को CJP ने संसद मार्च का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. अब सरकार और आंदोलनकारी नेताओं के बीच बातचीत शुरू होने से आगे की रणनीति पर सभी की निगाहें टिकी हैं.