जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महंगाई का एक और बड़ा झटका... दिल्ली-NCR में ₹3.89 प्रति किलो बढ़े CNG के दाम; जानें नई कीमत

दिल्ली-NCR में CNG 3.89 प्रति किलो महंगी, दिल्ली में नई कीमत ₹86.98 प्रति किलो. IGL ने बढ़ोतरी की वजह इम्पोर्टेड LNG की बढ़ी लागत को बताया.

महंगाई का एक और बड़ा झटका... दिल्ली-NCR में ₹3.89 प्रति किलो बढ़े CNG के दाम; जानें नई कीमत
Image Source: IANS
Advertisement

Delhi-NCR CNG Price: दिल्ली-NCR में CNG से वाहन चलाने वालों के लिए एक बार फिर जेब पर असर डालने वाली खबर सामने आई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

दरअसल, CNG के दाम बढ़ने का सीधा असर दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना ऑटो, टैक्सी या CNG से चलने वाले निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा माल ढुलाई से जुड़े वाहनों की लागत भी बढ़ सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में परिवहन से जुड़ी सेवाओं के खर्च पर इसका असर देखने को मिल सकता है. इसका सीधा मतलब यह है कि ऑटो और कैब के रेट भी बढ़ सकते हैं. 

क्यों बढ़ाए गए CNG के दाम?

IGL के मुताबिक, CNG तैयार करने के लिए जरूरी प्राकृतिक गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड LNG से आता है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में तेजी आई है. इसका सीधा असर गैस की खरीद लागत पर पड़ा है. कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. इनपुट गैस की लागत बढ़ने के कारण कंपनी को इसका कुछ हिस्सा कीमतों में शामिल करना जरूरी हो गया. इसी वजह से CNG के दाम 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़े: एथेनॉल की वजह से महंगा पेट्रोल हुआ सस्ता? सरकार ने बताए बड़े फायदे

पांचवीं बार बढ़े CNG के दाम

CNG की कीमतों में इस साल यह पांचवीं बढ़ोतरी है. हालांकि, मई के बाद पहली बार कीमतें बढ़ाई गई हैं. मई में पश्चिम एशिया के तनाव के चलते ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी आई थी. उस दौरान IGL ने महज 10 दिनों के भीतर चार चरणों में CNG के दाम कुल 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए थे. नई बढ़ोतरी के बाद नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. मेरठ में यह 95.47 रुपये और गुरुग्राम में 92.01 रुपये प्रति किलोग्राम है. अलग-अलग शहरों में कीमतों का अंतर मुख्य रूप से VAT की अलग-अलग दरों और स्थानीय कर व्यवस्था की वजह से होता है.

ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई पर भी पड़ सकता है असर

Advertisement

दिल्ली-NCR में बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और माल ढोने वाले वाहन CNG पर निर्भर हैं. ऐसे में ईंधन महंगा होने से इन वाहनों की रोजाना परिचालन लागत बढ़ना स्वाभाविक है. इसका असर आगे चलकर यात्रियों के किराए और माल ढुलाई की कीमतों पर भी पड़ सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में तेजी के पीछे पश्चिम एशिया का तनाव एक बड़ी वजह मानी जा रही है. होर्मुज स्ट्रेट से ऊर्जा की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है. इसके साथ ही सर्दियों से पहले यूरोप में LNG का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है, जिससे वैश्विक मांग और कीमतों पर असर पड़ रहा है.

यह भी पढ़े: 'अगली बार वोट मांगने से पहले खत्म होगा जलभराव...', अमित शाह ने अहमदाबाद के लोगों से किया बड़ा वादा

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि आंकड़ों के मुताबिक, एशिया-JKM LNG बेंचमार्क फरवरी में करीब 11 डॉलर प्रति MMBTU था, जो अगस्त में बढ़कर 23.4 डॉलर तक पहुंच गया. यूरोप का TTF गैस बेंचमार्क भी इसी अवधि में करीब 11.3 डॉलर से बढ़कर 23.3 डॉलर प्रति MMBTU हो गया. यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल का असर अब दिल्ली-NCR के CNG उपभोक्ताओं की जेब पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें