जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘We Are Gen-Z’ वाली लड़की का यू-टर्न! भारतीय सेना से मांगी माफी, बोलीं- गुस्से में हो गई थी गलती

Ladakh Viral Girl: वायरल वीडियो में युवती कई घंटों तक रास्ते पर रोके जाने से नाराज नजर आ रही थी और सुरक्षा कर्मियों से बहस करती दिखाई दीं. उन्होंने गुस्से में खुद को Gen-Z बताते हुए कहा था कि वे इस तरह की स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेंगी. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा.

Author
21 Aug 2026
( Updated: 21 Aug 2026
01:57 PM )
‘We Are Gen-Z’ वाली लड़की का यू-टर्न! भारतीय सेना से मांगी माफी, बोलीं- गुस्से में हो गई थी गलती
Iamge Source: Photo courtesy Northern Command X handle
Advertisement

Ladakh Viral Girl: लद्दाख के मिनामार्ग चेक पोस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद चर्चा में आई 25 साल की युवती ने अब माफी मांग ली है. वायरल वीडियो में युवती कई घंटों तक रास्ते पर रोके जाने से नाराज नजर आ रही थी और सुरक्षा कर्मियों से बहस करती दिखाई दीं. उन्होंने गुस्से में खुद को Gen-Z बताते हुए कहा था कि वे इस तरह की स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेंगी. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा.

6 घंटे तक सड़क पर फंसे रहने से बढ़ा गुस्सा

युवती ने अब अपनी सफाई देते हुए कहा है कि करीब छह घंटे तक सड़क पर फंसे रहने के कारण उनका धैर्य जवाब दे गया था. उन्होंने माना कि उस समय गुस्से और फ्रस्टेशन में उन्होंने जो बातें कहीं, वह सही नहीं थीं. उनका कहना है कि उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी से भी माफी मांगी थी.
अब युवती ने भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, लद्दाख पुलिस और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से हाथ जोड़कर माफी मांगी है. उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना से वह काफी परेशान थीं.

चेक पोस्ट पर आखिर हुआ क्या था?

Advertisement

वायरल वीडियो में कई गाड़ियां चेक पोस्ट के पास खड़ी दिखाई दे रही थीं. किसी कारण से वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी. काफी देर तक इंतजार करने के बाद युवती नाराज हो गईं और उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से बहस शुरू कर दी. इसी दौरान उन्होंने अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
वीडियो में युवती लोगों से साथ बैठकर विरोध करने की अपील करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि वे पैसे खर्च करके घूमने आए हैं और घंटों तक इस तरह रोके जाना उन्हें मंजूर नहीं है. इसी दौरान उन्होंने ‘हम Gen-Z हैं’ जैसी बात भी कही, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.

अभिजीत दिपके के लिए पाकिस्तान से आया खत, CJI सूर्यकांत को लेकर क्या बोला पाकिस्तानी युवा?

उमर अब्दुल्ला ने भी दी प्रतिक्रिया

Advertisement

इस पूरे मामले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘हम Gen-Z हैं’ कहना कहीं ऐसा रवैया न बन जाए जैसा पहले लोग ‘जानते नहीं हो मेरे बाप कौन हैं’ कहकर जताते थे.
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि Gen-Z की अच्छी छवि को खराब करने का आसान तरीका यही है कि छोटी सी परेशानी या नाराजगी को धमकी की तरह इस्तेमाल किया जाए.

अब युवती ने जताया खेद

Advertisement

यह भी पढ़ें

विवाद बढ़ने के बाद युवती ने अपने व्यवहार पर खेद जताया है.उन्होंने साफ कहा कि गुस्से में कही गई उनकी बातें सही नहीं थीं और उनका मकसद किसी सुरक्षा कर्मी का अपमान करना नहीं था. यह मामला यह भी दिखाता है कि सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कारणों से कभी-कभी यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसे समय में गुस्सा करने के बजाय थोड़ा धैर्य रखना ही बेहतर होता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
N
Navratan Bhun
2 weeks ago

ऐसे हट्टे कट्टे जेन जी की सुताई भी ठीक से होनी चाहिए जो कुछ समय के लिए देशवासियों की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्था पर भी संयम नही रख सकते।

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें