Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Kolkata Case : कोलकाता मर्डर केस रेप का आरोपी संजय रॉय पहली बार कैमरे पर बोला ! ममता सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप मर्डर केस में सुनवाई शुरू हो चुकी है। इस मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय पहली बार कोर्ट के सामने कैमरे पर आकर अपना बयान दर्ज कराया। कोलकाता पुलिस के मुताबिक 11 नवंबर के बाद इस मामले में हर रोज सुनवाई होगी।

Loading Ad...
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के लेडी ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप मर्डर केस में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय रॉय पहली बार कैमरे के सामने आया और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। मुख्य आरोपी संजय रॉय ने कोर्ट में पहली बार कैमरे के सामने आकर अपना बयान दर्ज कराया। कोलकाता पुलिस के मुताबिक इस मामले में 11 नवंबर से अब रोजाना सुनवाई होगी।  

मैं निर्दोष हूं मुझे फंसाया जा रहा - कोलकाता केस का मुख्य आरोपी 


कोलकाता मर्डर रेप केस मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने कैमरे के सामने कहा " मैने बलात्कार और हत्या नहीं की है। मैं निर्दोष हूं। मुझे फंसाया गया है। सरकार ने मुझे फंसाया है। मुझे चुप रहने की धमकी दी गई है। मेरे विभाग (कोलकाता पुलिस) ने मुझे धमकाया है। 

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में संजय रॉय को मुख्य आरोपी बताया


इस मामले में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में संजय रॉय को मुख्य अपराधी बताया है। एक  तरफ जहां कुछ लोग इस मामले को गैंगरेप बता रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सीबीआई ने इसे रेप बताया है। चार्जशीट के अनुसार सिविक वालंटियर संजय रॉय ने ही वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि पीड़िता का सीमन सैंपल भी उससे मैच हो चुका है। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि कई भौतिक साक्ष्य,परिस्थितिजन्य साक्ष्य फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह साबित होता है कि संजय ने इस वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि घटना के करीब 24 घंटे बाद ही इस मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी हुई थी। 

सीबीआई की चार्जशीट में संजय रॉय पर कई बड़े आरोप सिद्ध हुए 


सीबीआई की चार्जशीट में कई बातों का उल्लेख किया गया है। 9 अगस्त को क्राइम सीन से मिले छोटे बाल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया था। जिसमें यह पाया गया कि यह बाल संजय रॉय का ही है।
इस बात की पुष्टि कोलकाता पुलिस ने करीब सवा दो महीने पहले ही कर दी थी। सीबीआई द्वारा जारी चार्जशीट करीब 100 गवाहों, 12 पॉलीग्राफ टेस्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी कैमरों, लोकेशन, इयरफोन आरोपी के बयान के बाद फाइल की गई है। इसमें यह भी साबित हुआ है कि यह गैंगरेप नहीं बल्कि रेप है। संजय रॉय पर अकेले ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर का आरोप है। इसके पीछे किसी भी तरह की कोई साजिश नहीं थी। 

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर केस को सुलझाने में 3 अहम सबूत 


कोलकाता के जूनियर ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप मर्डर केस में सीबीआई द्वारा जारी चार्जशीट में इस केस को सुलझाने के लिए 3 अहम सबूतों का जिक्र किया गया है। इनमें सबसे पहला अस्पताल के सेमिनार रुम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीरें हैं। जिसमें  वह 9 अगस्त की रात सुबह 4 बजे के करीब से सेमिनार हॉल के अंदर जाता दिखाई देता है। आधे घंटे के बाद वह बाहर निकलता है। इस दौरान सेमिनार हॉल के अंदर ना कोई दूसरा अंदर गया और ना ही कोई बाहर आता दिखाई दिया। दूसरा अहम सबूत संजय राय का इयरफोन जो बाद में उसी के ब्लूटूथ से कनेक्ट हो गया था। तीसरा फॉरेंसिक रिपोर्ट जो ट्रेनी डॉक्टर के नाखून में मिले संजय का  डीएनए मैच कर गया। सीमन का और प्राइवेट पार्ट से भी संजय का ही डीएनए सैंपल मिला था। वारदात वाली रात संजय ने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी। नशे की हालात में ही वह करीब 4 बजे अस्पताल के तीसरी मंजिल पर पहुंचता है। संजय इस बात से भी अनजान था कि उस जगह पर ट्रेनी डॉक्टर सो रही थी। वह सेमिनार हॉल में पहुंचता है। तो उसे महिला ट्रेनी डॉक्टर सोई हुई नजर आती है। इसके बाद संजय उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। डॉक्टर खुद को बचाने की कोशिश करती है। जिसके बाद संजय उसका गला और मुंह दबाने लगता है। आरोपी ने जब ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप किया। तो पीड़िता के जिस्म पर 16 से ज्यादा बाहरी और 9 अंदरूनी चोटे थी। डॉक्टर ने खुद को बचाने के लिए संजय पर हमला भी किया था। संजय को खरोचने के दौरान उसके नाखूनों में ब्लड भी आ गया था। संजय के हाथ और गर्दन पर भी खरोचने के निशान थे। इसका जवाब वह दे नहीं पाया था। फिलहाल इस मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है और जल्द ही पीड़िता को न्याय मिल सकता है। बता दें कि कोलकाता के जूनियर ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ 8 और 9 अगस्त की रात
रेप और मर्डर की घटना हुई थी। 



Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...