CJP के साथ हुई बैठक पर जेपी नड्डा का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले केंद्रीय मंत्री
संसद पहुंचने पर जेपी नड्डा ने CJP के साथ हुई मुलाकात पर कहा कि बातचीत अच्छी रही. बता दें कि सोमवार को CJP प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा था.
Follow Us:
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सियासी हलचल तेज़ है. एक तरफ संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित होती रही. वहीं दूसरी ओर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान भी जमकर हंगामा हुआ. प्रदर्शन उग्र होता देख CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा. अब इस मुलाकात और बातचीत पर जेपी नड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है.
जेपी नड्डा ने क्या कहा?
मानसून सत्र के दूसरे दिन जैसे ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा संसद भवन पहुंचे तो वहां खड़े पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि सीजेपी का लगातार प्रदर्शन जारी है. तो आपकी बातचीत सीजेपी के साथ कैसी चल रही है. इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि बातचीत अच्छी थी और अच्छी चल ही चलती है. जानकारी देते चलें कि सोमवार को सीजेपी की तरफ से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान सीजेपी नेताओं ने अपना मांग का पत्र सौंपा और क़रीब 10 मिनट की बातचीत भी हुई.
#WATCH | Delhi: As he arrives for NDA Parliamentary Party Meeting, 'Mangal Milan', on meeting with CJP yesterday, Union Minister JP Nadda says, "It was fine, it is always fine..." pic.twitter.com/vgTvIU5ZaI
— ANI (@ANI) July 21, 2026
CJP ने बातचीत के लिए रखी नई शर्त
जानकारी देते चलें कि सोमवार को भारी हंगामे के बाद देर रात एक बार फिर सीजेपी नेता और तमाम प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे. इस दौरान CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने बातचीत को लेकर नई शर्त भी रख दी. उन्होंने कहा कि यदि सरकार या पुलिस बातचीत करना चाहती है तो उसे जंतर-मंतर आना होगा. उनके अनुसार प्रदर्शनकारी अपना धरना स्थल छोड़कर किसी अन्य स्थान पर वार्ता के लिए नहीं जाएंगे. वही, मंगलवार को सीजेपी के नेता आशुतोष रांका ने न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में कहा कि हमारी मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा है. और जब तक ये नहीं होगा, हमलोग का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर लगातार जारी रहेगा. इसके साथ ही रांका ने यह भी दावा किया है कि पुलिस जितना कार्रवाई करेगी आंदोलन उतना मजबूत होगा.
यह भी पढ़ें
बहरहाल, CJP अपने आंदोलन पर अड़ी हुई है और सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की बात दोहरा रही है. अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि सरकार प्रदर्शनकारियों से आगे बातचीत करती है या फिर आंदोलन और तेज़ होता है.