×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्या नेतन्याहू जिंदा हैं? Grok के दावे से मचा हड़कंप, कॉफी पीते हुए वीडियो को बताया ‘Deepfake’!

नेतन्याहू के मौत से जुड़े स्पष्टीकरण वाले वीडियो ने अफवाहों को शांत करने के बजाय उन्हें और हवा दे दी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर जारी नए वीडियो को Grok ने ‘डीपफेक’ होने की संभावना जताई है.

Author
16 Mar 2026
( Updated: 16 Mar 2026
10:36 PM )
क्या नेतन्याहू जिंदा हैं? Grok के दावे से मचा हड़कंप, कॉफी पीते हुए वीडियो को बताया ‘Deepfake’!
सोशल मीडिया
Advertisement

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को कई तरह की बातें की जा रही हैं, क्योंकि नेतन्याहू पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक रूप से कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं. हाल ही में इजरायली उच्च अधिकारियों की एक बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, उसमें भी नेतन्याहू गैरहाजिर रहें. इन सबको देखते हुए, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यहां तक दावा करना शुरू कर दिया कि किसी ईरानी मिसाइल हमले में नेतन्याहू की मौत हो चुकी है. 

अफवाहों की शुरुआत कैसे हुई? 

दरअसल, यह पूरा मामला एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें दावा किया गया कि नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां नजर आ रही हैं. लोगों ने इस वीडियो को AI जेनेरेटेड बताना शुरू किया और सोशल मीडिया पर उनकी मौत के हवाले से बहस छिड़ गई. कहा जाने लगा कि इजरायल की तरफ से नेतन्याहू की जगह किसी डिडिटल डबल का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

Advertisement

नये वीडियो में कॉफी पीते दिखे नेतन्याहू

इन तमाम अटकलों पर उस वक्त अंकुश लगता नजर आया, जब नेतन्याहू के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया. इस वीडियो में वह एक कैफे में कॉफी पीते नजर आएं और अपनी मौत की अटकलों को खारिज किया. यहां तक कि छह उंगलियों वाली अफवाह के जवाब में उन्होंने अपनी उंगलियां भी दिखाईं.

नेतन्याहू के नए वीडियो को Grok ने बताया Deepfake!

जैसे ही नेतन्याहू का यह नया वीडियो सामने आया, वैसे ही उनकी मौत की अफवाहों पर संशय और गहरा गया और सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई. सबसे पहले तो यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या जल्दी थी कि उन्हें खुद आकर अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करना पड़ा. वहीं दूसरी तरफ, Grok ने नेतन्याहू के इस वीडियो को ‘AI Deepfake’ होने की संभावना जताई है. 

Advertisement

आखिर क्यों नए वीडियो पर हो रही बहस?

दरअसल, एलन मस्क की कंपनी एक्स AI के चैटबॉट 'Grok' ने इस वीडियो को ‘AI Deepfake’ होने की संभावना जताई है. Grok के इस जवाब ने नेतन्याहू की मौत की खबर को लेकर इंटरनेट पर आग में घी डालने का काम किया है और एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में अजीब लिप-सिंक, कॉफी के स्तर में बदलाव और बैकग्राउंड की विसंगतियों की ओर इशारा करते हुए इसे नकली बताया है. 

कैफे ने भी जारी की तस्वीर 

इन तमाम बहस के बीच, उस कैफे ने भी अपनी बात रखी है जहां यह वीडियो शूट हुआ था. कैफे की ओर से तस्वीरें जारी कर पुष्टि की गई है कि प्रधानमंत्री वास्तव में वहां आए थे और वीडियो उसी दौरान का है. उनका दावा है कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित और सक्रिय हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें