×
जिस पर देशकरता है भरोसा

इंदौर अग्निकांड: कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 8 की हुई मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

:मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ब्रजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार भोर हुए भीषण हादसे ने पूरे राज्य को सकते में डाल दिया है. कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से अबतक परिवार के 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

Author
18 Mar 2026
( Updated: 18 Mar 2026
01:24 PM )
इंदौर अग्निकांड: कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 8 की हुई मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया
Advertisement

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कर की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसने विकराल रूप ले लिया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत के साथ कई लोग झुलस गए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है.

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान आग लगने से अब तक 8 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बंगाली चौराहा क्षेत्र में स्थित बृजेश्वरी कॉलोनी में कार को चार्ज किया जा रहा था, तभी चार्जिंग के दौरान आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया. पूरी इमारत में आग की लपटें नजर आने लगीं. इस आग की चपेट में घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी आ गए और एक-एक कर कई गैस सिलेंडर में धमाका हुआ. इसके चलते मकान का कुछ हिस्सा भी ढह गया है.

बताया गया है कि आग लगने और गैस सिलेंडरों के धमाके के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. परिणाम स्वरूप कमरों के डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, जिससे कमरों में सो रहे लोग बाहर नहीं निकाल पाए और उनकी मौत हो गई. वहीं कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

यह भी पढ़ें

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें