×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हादसे का शिकार तेजस लड़ाकू विमान, ब्रेक फेल होने के बाद रनवे से आगे निकला, पूरे बेड़े की उड़ान पर रोक

लड़ाकू विमान तेजस एक बार फिर हादसे का शिकार हो गया. एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान तेजस के ब्रेक फेल हो गए. इससे पहले दुबई में एयर शो के दौरान विमान क्रैश हो गया था.

Author
23 Feb 2026
( Updated: 23 Feb 2026
05:53 AM )
हादसे का शिकार तेजस लड़ाकू विमान, ब्रेक फेल होने के बाद रनवे से आगे निकला, पूरे बेड़े की उड़ान पर रोक
Advertisement

Tejas Aircraft Incident: इंडियन एयर फोर्स (IAF) का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. लैंडिंग के समय विमान के ब्रेक फेल हो गए और वह रनवे से आगे निकल गया. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह घटना 7 फरवरी की है. जिसकी जानकारी अब सामने आई है. 

शुरुआती जांच में ब्रेक फेल को हादसे की वजह बताया जा रहा है. विमान ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था. लैंड करते समय पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक नहीं लगा तो प्लेन रनवे से बाहर चलता गया. हालांकि हादसे के दौरान पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. जबकि विमान को काफी नुकसान हुआ है. 

तेजस के पूरे बेड़े पर उड़ान से रोक 

Advertisement

यह हादसा उस समय हुआ जब तेजस विमान ट्रेनिंग से वापस एयरबेस पर लौट रहा था. सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद 30 सिंगल सीटर तेजस विमानों के बेड़े को उड़ान भरने से रोक दिया गया. विमानों को टेक्निकल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया. जांच पूरी होने के बाद ही तेजस विमान उड़ान भर पाएंगे. 

तेजस विमान से जुड़ा तीसरा हादसा 

मार्च 2024- जैसलमेर में क्रैश हुआ तेजस विमान
नवंबर 2025- दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की मौत 
7 फरवरी- एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान ब्रेक फेल 

सितंबर 2025 में ही रक्षा मंत्रालय ने Hindustan Aeronautics Limited (HAL) से एयरफोर्स के लिए 97 तेजस MK-1ए हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 62,370 करोड़ रुपये की डील की थी. तेजस विमान (HAL Tejas / LCA Tejas) भारत का स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (Light Combat Aircraft) है. जिसे एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने डिज़ाइन किया और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया है. तेजस सिंगल-इंजन, डेल्टा विंग, 4.5 जेनरेशन लाइट फाइटर से लैश लड़ाकू स्वदेशी एयरक्राफ्ट है. 

तेजस के तीन वैरिएंट हैं, इनमें तेजस- Mk-1 जो पहला संस्करण है और IAF में 2016 से शामिल है, 

Advertisement

तेजस- MK-1A: अपग्रेडेड वर्जन (AESA रडार, बेहतर EW, नई सिस्टम्स, 67+ नए कंपोनेंट्स)

तेजस- MK-2: यह Medium Weight Fighter है जो बड़ा, ज्यादा पावरफुल (GE F414 इंजन), बेहतर रेंज और पेलोड से लैस है

यह भी पढ़ें

मौजूदा समय में भारत एयरफोर्स के पास केवल तेजस MK1 मॉडल ही ऑपरेशनल हैं. MK-1A का ऑर्डर दिया हुआ है. जो मार्च 2026 तक पूरे किए जाएंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें