×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान की पोल खोलने अबू धाबी पहुंचा भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, BAPS हिंदू मंदिर में किए दर्शन

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने यूएई पहुंच गया है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य यूएई के विदेश विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ-साथ अबू धाबी के विश्व प्रसिद्ध BAPS हिंदू मंदिर भी पहुंचे.

पाकिस्तान की पोल खोलने अबू धाबी पहुंचा भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, BAPS हिंदू मंदिर में किए दर्शन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान पर कूटनीतिक प्रहार करने के लिए भारत का सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दुनिया के अलग-अलग देशों में  पहुंच रहा है. इसी कड़ी में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने यूएई पहुंच गया है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य यूएई के विदेश विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ-साथ अबू धाबी के विश्व प्रसिद्ध बी.ए.पी.एस हिंदू मंदिर भी पहुंचे.  

इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, मनन कुमार मिश्रा, और एस.एस. अहलूवालिया; बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा; आईयूएमएल सांसद ई.टी. मोहम्मद बशीर; और सुजन चिनॉय (जापान में राजदूत) शामिल थे. मंदिर की अद्वितीय सुंदरता, पवित्रता और आध्यात्मिकता से समूचा प्रतिनिधिमंडल गहरा प्रभावित हुआ, विशेष रूप से मंदिर के वैश्विक सौहार्द के संदेश ने सभी को छू लिया.प्रतिनिधिमंडल का मंदिर में भारत के यूएई राजदूत संजय सुधीर और मंदिर के चेयरमैन अशोक कोटेचा द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया.शांति, एकता और साझा मूल्यों के शाश्वत स्थल, इस मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिनिधिमंडल ने बी.ए.पी.एस संस्था के प्रयासों, भारत और यूएई के नेतृत्व की सराहना की.

मंदिर प्रशासन ने दी जानकारी 

बीएपीएस हिंदू मंदिर ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की इस यात्रा की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी दी. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के आगमन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर ग्लोबल आउटरीच के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की. प्रतिनिधिमंडल में बांसुरी स्वराज, मनन कुमार मिश्रा, एसएस अहलूवालिया, सस्मित पात्रा, ईटी मोहम्मद बशीर और सुजान चिनॉय शामिल थे."बीएपीएस हिंदू मंदिर पारंपरिक भारतीय वास्तुकला और आधुनिक स्थिरता प्रथाओं का एक अद्भुत संगम, अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर शांति, मित्रता और विश्वास का प्रतीक है. यह सभी पृष्ठभूमि के लोगों के लिए खुला है और भारत और यूएई के बीच सांस्कृतिक सेतु को मजबूत करते हुए एकता और करुणा को प्रेरित करता है.इसी वर्ष फरवरी में बीएपीएस हिंदू मंदिर ने अपनी पहली वर्षगांठ मनाई थी. इस आयोजन में यूएई के नेतृत्व, समुदाय के नेताओं और हजारों भक्तों की उपस्थिति ने एकता, सेवा और आध्यात्मिक उत्थान के वर्ष को दर्शाया गया था.

बताते चलें कि ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई और आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान को दुनियाभर में बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने सर्वदलीय नेताओं के प्रतिनिधिमंडलों को विदेशी दौरे पर भेजा है. विदेशी दौरे पर जाने वाली प्रतिनिधिमंडल को 7 टीमों में बांटा गया है. इनमें 51 नेता और 8 राजदूत हैं. इसमें एनडीए के 31 और दूसरे दलों के 20 नेता हैं, जिनमें से 3 कांग्रेस के नेता हैं. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें