×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारी बारिश का कहर: नदी के उफान में बह गए हजारों सिलेंडर, लूटने के मची होड़, हैरान कर देने वाला Video

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें हजारों सिलेंडर नदी में बहते हुए दिखे. लोगों में सिलेंडर लूटने की होड़ मच गई.

Author
09 Jul 2026
( Updated: 09 Jul 2026
02:41 PM )
भारी बारिश का कहर: नदी के उफान में बह गए हजारों सिलेंडर, लूटने के मची होड़, हैरान कर देने वाला Video
Image Source- Screengrab/NMF Video
Advertisement

Maharashtra Heavy Rainfall: देश के कई इलाकों में भारी बारिश के बाहर कुदरती कहर ने जिंदगी अस्त व्यस्त कर दी है. बाढ़ और लैंडस्लाइड के बीच महाराष्ट्र से एक और डरावनी तस्वीर सामने आई है. यहां रायगढ़ में बारिश के बाद 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए. 

बताया जा रहा है पनवेल के LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने के बाद ये हजारों सिलेंडर बह गए. जो कि सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं अगर इन सिलेंडर में गैस है तो ये लीक होकर नदी के पानी में मिल सकती है. सिलेंडर बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो में देख सकते हैं हजारों सिलेंडर कैसे पानी में तिनकों की तरह बह रहे हैं. वहीं, इन सिलेंडर को लूटने वाले भी कम नहीं हैं. नदी में बहते फ्री के सिलेंडर देख लोगों के चेहरे खिल गए और उन्हें लूटने के लिए लोग नदी में उतर गए. जो हर तरह से रिस्की था. 

बताया जा रहा है ये 3,000 सिलेंडर HPCL के बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ आने की वजह से नदी में बह गए. पुलिस और अधिकारियों ने सिलेंडर लूटने वालों को खतरे से आगाह करते हुए नदी में न उतरने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि वे सिलेंडर को न ही छुएं और न ही घर ले जाएं. 

देशभर में भारी बारिश से हाल-बेहाल 

Advertisement

राजस्थान, UP, उत्तराखंड, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश से स्थिति काबू से बाहर हो रहे हैं. पहाड़ी इलाकों के साथ साथ मेट्रो सिटीज के हाल भी बेहद खराब हैं. भारी जलभराव के कारण लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर हुआ है. वहीं, कहीं सड़क धंस गई तो कहीं इमारत गिर गई. भारी जलजमाव ने राजधानी दिल्ली की रफ्तार भी रोक दी. 

वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 6 लोगों की मौत 

मंगलवार को केरल के वायनाड में हुए भारी भूस्खलन में दबने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई. टीम ने राहत और बचाव अभियान के दौरान तीन और शव बरामद किए. अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- Video: तिनकों की तरह बहे घर-गाड़ियां… वायनाड में बरसी आफत, लैंडस्लाइड में 4 लोगों की मौत, प्रियंका गांधी की बड़ी अपील

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें