'हमारी जमीन गई, हम खुश हैं', जेवर एयरपोर्ट से उड़ी पहली फ्लाइट में बैठे किसान और महिलाएं, CM योगी से मिल जो बोले, वायरल है
जेवर एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों जैसा सम्मान शायद ही किसी ने किया होगा, जैसा CM योगी ने किया है. उन्हें ना सिर्फ एयरपोर्ट से उड़ी पहली फ्लाइट में बैठने का मौका दिया गया बल्कि CM योगी ने ऐसे सभी किसानों और महिलाओं से लखनऊ में व्यक्तिगत रूप से बात और मुलाकात की, उनकी बातें सुनीं, उनका सम्मान किया
Follow Us:
जेवर का बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है. जेवर एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट उड़ाने वाली कंपनी इंडिगो बन गई है. ये मौका इसलिए भी ऐतिहासिक बन गया क्योंकि सीएम योगी ने पहली उड़ान में उन किसानों और महिलाओं को उड़ने का मौका दिया जिन्होंने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए खुशी-खुशी अपनी जमीन दी. जेवर से लखनऊ जाने वाली पहली फ्लाइट में करीब 170 किसानों ने यात्रा की, जिसमें करीब 20 महिलाएं भी थी. इसमें से अधिकतर वे महिलाएं थीं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार विमान में सफर किया, यहां तक कि एयरपोर्ट तक का मुंह पहली बार देखा होगा.
इन किसानों की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. विमान में सफर के दौरान उनका उत्साह देखते ही बनता था. इस दौरान 170 किसानों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देने के लिए लखनऊ आए हैं. वहीं महिलाओं भी सीएम योगी से मिलकर काफी गदगद दिखीं. महिलाओं और सीएम योगी ने इस दौरान एक दूसरे का अभिवादन किया.
जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों से मिले सीएम योगी
वहीं इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि "जेवर, गौतम बुद्ध नगर ज़िले, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूरे राज्य व देश के एविएशन सेक्टर के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि भारत के सबसे उम्मीद जगाने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स में से एक ने कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसके पीछे देश के सच्चे प्रधानमंत्री की प्रेरणा है और इसमें सभी किसानों का योगदान है... मैंने गौतम बुद्ध नगर ज़िले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और दूसरे अधिकारियों को 100 दिनों के अंदर ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की डेडलाइन दी थी... एक चुनौती थी... मैंने किसानों के साथ बैठक की... और उन्होंने अपनी ज़मीन देने से इनकार कर दिया... उस समय, आपने मुझ पर भरोसा किया... यह गर्व की बात है कि पहले चरण की प्रक्रिया—जो 13,000 एकड़ में फैले और चार चरणों वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा है, सफलतापूर्वक पूरी हो गई. आज, जेवर ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है."
"यह जेवर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूरे देश के एविएशन सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इसकी प्रेरणा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी से मिली है और इसका श्रेय हमारे किसानों को जाता है। शुरुआत में एक बड़ी चुनौती थी, किसानों ने जमीन देने से मना कर दिया था... लेकिन तब आपने मुझ पर भरोसा… pic.twitter.com/JaOKSfn5TJ
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) June 15, 2026
आपको बता दें कि लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एक महिला किसान ने कहा- 'हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने लखनऊ आए हैं. नोएडा एयरपोर्ट के लिए हमारी जमीन ली गई है. हमारे विधायक जी हमको लेकर लखनऊ आए हैं. हम लाइफ में पहली बार हवाई जहाज में बैठे हैं.'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के लिए अपनी उपजाऊ भूमि समर्पित करने वाले जेवर के किसान जब पहली ऐतिहासिक कमर्शियल फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे, तो मुख्यमंत्री @myogiadityanath ने उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित कर सीधा संवाद (Interact) किया। देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के सपने को सच करने वाले… pic.twitter.com/KwNzXpY8KX
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) June 15, 2026
'हमारी जमीन गई, हम खुश हैं'
वहीं एक अन्य महिला ने बताया- 'हम पहली बार नोएडा से फ्लाइट में बैठकर लखनऊ आए हैं. हमें बहुत अच्छा लगा. हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनको धन्यवाद देना चाहते हैं. हमारी जमीन गई है. हम योगी जी मिलने आए हैं और उनको धन्यवाद देने आए हैं. हम बहुत खुश हैं.'
'हवा में जहाज को उड़ता देखने वाला किसान जब हवाई जहाज में बैठा'
"हममें से कई किसानों ने सिर्फ आसमान में हवाई जहाज उड़ते देखे थे, कभी हवाई अड्डे पर पैर तक नहीं रखा था। आज वहां पहुंचकर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शुरुआती 6 गांवों के किसानों का योगदान सबसे बड़ा है। पीएम मोदी ने भारत को बदल दिया, योगी जी आपने उत्तर प्रदेश को बदल दिया, और हमारे… pic.twitter.com/DHplsfzEmI
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) June 15, 2026Advertisement
वहीं एक और किसान ने कहा कि, "...जब हम आज सुबह-सुबह एयरपोर्ट वाली जगह पर पहुँचे, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. हमारे बीच ऐसे किसान भी थे जिन्होंने आसमान में हवाई जहाज़ तो उड़ते देखे थे, लेकिन कभी एयरफ़ील्ड पर कदम तक नहीं रखा था... इन किसानों ने, खासकर शुरुआती छह गाँवों के किसानों ने, सबसे बड़ा योगदान दिया है... MLA, SDM और सभी अधिकारियों ने इस एयरपोर्ट को बनाने के लिए दिन-रात काम किया. PM मोदी ने भारत को बदल दिया है, आपने उत्तर प्रदेश को बदल दिया है और हमारे MLA ने जेवर को बदल दिया है."
'मुख्यमंत्री जी ने बड़ा विकास किया, विधायक जी ने बड़ी मेहनत की है'
यह भी पढ़ें
"...आज हम हवाई जहाज़ में बैठकर बहुत खुश हैं. मुख्यमंत्री जी ने इस इलाके में ज़बरदस्त विकास किया है और हमारे विधायक जी ने भी बहुत मेहनत की है; वे हर किसी की सहमति लेने के लिए घर-घर गए. मुख्यमंत्री जी ने बहुत ज़्यादा सहयोग दिया है. आप यहाँ एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कई कंपनियाँ और फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट लेकर आए हैं, जिससे हमारे युवाओं के लिए रोज़गार के बड़े मौके पैदा हुए हैं..."