×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘परिवार ने अपना सब कुछ खो दिया…’ केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति को लिखा इमोशनल नोट, लगाई न्याय की गुहार

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भावुक लेटर भेजा है. जिसमें उन्होंने गुहार लगाई है कि उनके बेटे को न्याय दिलाने के लिए महामहिम खुद संज्ञान लें.

Author
09 Jul 2026
( Updated: 09 Jul 2026
07:20 PM )
‘परिवार ने अपना सब कुछ खो दिया…’ केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति को लिखा इमोशनल नोट, लगाई न्याय की गुहार
Image Source- IANS
Advertisement

केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद अब राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई है. परिवार ने बेटे को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखा है. 

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने ईमेल के जरिए ये पत्र भेजकर महामहिम से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है. उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिले. 
 
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से क्या मांग की? 

अपने लेटर में विशाल अग्रवाल ने लिखा कि वे यह गुहार किसी व्यवसायी या प्रभावशाली शख्स के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता के रूप में कर रहे हैं जिसने अपने बेटे को खो दिया है. उन्होंने कहा कि केतन की नृशंस हत्या के बाद उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है और हर दिन एक ही सवाल उन्हें परेशान करता है कि उनके बेटे को न्याय आखिर कब मिलेगा?

उन्होंने पत्र में एक और व्यक्तिगत त्रासदी का जिक्र करते हुए बताया कि केतन की मौत के मात्र 20 दिनों के भीतर उनके पिता का भी निधन हो गया। उनके अनुसार, पोते की असमय मृत्यु का सदमा उनके पिता सहन नहीं कर सके और उनकी जान चली गई. उन्होंने कहा कि महज 20 दिनों के भीतर उन्होंने अपने बेटे और पिता, दोनों को खो दिया, जिससे पूरा परिवार बिखर गया. 

विशाल अग्रवाल ने साफ किया कि उनका परिवार किसी विशेष रियायत या विशेषाधिकार की मांग नहीं कर रहा है. उनकी केवल यही मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि न्याय में अनावश्यक देरी न हो और दोषियों को जल्द सजा मिल सके. 

Advertisement

न्याय में देरी दर्द पर नमक की तरह… 

केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा, न्याय में होने वाली देरी पीड़ित परिवार के दर्द को और गहरा कर देती है. साथ ही, यह भी जरूरी है कि समाज में यह संदेश जाए कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और अपराध करने वालों को समयबद्ध तरीके से सजा मिलती है. 

लेटर के आखिरी में विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मामले पर व्यक्तिगत ध्यान देने और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की भावुक अपील की. उन्होंने लिखा कि उनका परिवार अपना सबकुछ खो चुका है और अब केवल न्याय ही उनकी अंतिम उम्मीद है. उन्होंने अनुरोध किया कि उनके बेटे के मामले को 'सिर्फ एक और फाइल' बनकर न रहने दिया जाए, बल्कि इसे संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ देखा जाए. 

सिया ने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन को खाई में धकेला 

गौरतलब है कि 20 वर्षीय सिया गोयल की सगाई पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल से हुई थी लेकिन वह यह शादी नहीं करना चाहती थी. सिया का 22 वर्षीय चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था. आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सिया ने कथित तौर पर बताया कि शादी की तैयारियां हो चुकी थी. अगर वह इंकार करती तो परिवार की बदनामी होती. इसी वजह से उसने और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया. 

यह भी पढ़ें- केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिया ने प्रेमी चेतन से पहले ही कर ली थी शादी!

यह भी पढ़ें

सिया 18 जून को केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले पर लेकर गई. वहां ऊंचाई वाली जगह पर मौका देखकर उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है इससे पहले सिया ने उसे मारने की दो बार पहले भी कोशिश की. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें