जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

चाकुओं का वार, लहूलुहान हालत और 'कट्टरपंथी' हमलावरों से डटकर लड़ते रहे सलीम वास्तिक, जानें अब कैसी है हालत

Ex मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दोनों हमलावरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. वहीं, सलीम हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, इस बीच उनकी हेल्थ को बड़ा अपडेट सामने आया है.

Author
06 Mar 2026
( Updated: 06 Mar 2026
04:18 PM )
चाकुओं का वार, लहूलुहान हालत और 'कट्टरपंथी' हमलावरों से डटकर लड़ते रहे सलीम वास्तिक, जानें अब कैसी है हालत
Advertisement

इस्लाम धर्म की कुरुतियों के खिलाफ आवाज उठाकर कट्टरपंथियों के निशाने पर आए यूट्यूबर सलीम वास्तिक अभी भी  हॉस्पिटल में हैं. 27 फरवरी को हमलावरों ने उन पर खौफनाक हमला किया था. अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है. सलीम वास्तिक ने सात दिन बाद आंखें खोली हैं. 

सलीम से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो उनके अस्पताल का बताया जा रहा है. इस वीडियो में वह डॉक्टरों के कमांड्स का जवाब इशारों में देकर रिएक्ट कर रहे हैं. उनके गले में टांके साफ नजर आ रहे हैं. हालांकि उनके डॉक्टरों का कहना है कि अभी भी वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं. 

कब तक रिकवर होंगे सलीम वास्तिक, डॉक्टर्स ने क्या कहा? 

डॉक्टर्स का कहना है कि सलीम की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद दवाईयां असर कर रही हैं. गले में गहरे जख्म थे, जिसके कारण रिकवरी में समय लगेगा. इसके चलते वह बोल नहीं पा रहे. सलीम वास्तिक ठीक तो हो रहे हैं लेकिन पूरी तरह रिकवर कब तक हो पाएंगे, इस बारे में डॉक्टर्स का कुछ भी कहना जल्दबाजी माना जा रहा है. वहीं, सलीम वास्तिक के वीडियो को लेकर उनके करीबी अलग-अलग दावा कर रहे हैं. दोस्तों का कहना है कि वीडियो AI भी हो सकता है. 

Advertisement

जख्मी हालत में भी हमलावरों से भिड़े सलीम वास्तिक

पुलिस का कहना है कि बदमाशों के जबरदस्त हमले के बावजूद सलीम वास्तिक ने उनका डटकर मुकाबला किया. जबकि उनके पास धारदार हथियार थे. बदमाशों ने सलीम के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, लेकिन सलीम वास्तिक इस हालत में भी डटे रहे. 

मारे गए सलीम वास्तिक के हमलावर

सलीम वास्तिक पर जीशान और गुल्फाम नाम के दो सगे भाइयों ने हमला किया था. पुलिस ने इन दोनों को 48 घंटे के अंदर एनकाउंटर में मार गिराया. हमलावर UP के अमरोहा के रहने वाले थे. 

Advertisement

27 फरवरी को गाजियाबाद में सलीम वास्तिक पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह अपने ऑफिस में बैठे थे. दो नकाबपोश बदमाश बाइक से आए, फिर चाकू और पेपर कटर से उन पर वार किया था. पुलिस ने दोनों बदमाशों को तो जहन्नुम पहुंचा दिया, लेकिन इस कांड का मास्टरमाइंड कौन था, मुख्य साजिशकर्ता कौन था? पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी हुई है. 

कौन हैं सलीम वास्तिक? 

50 वर्षीय सलीम वास्तिक लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में रहते हैं. यूट्यूब पर उनका चैनल भी है. जिसमें वह इस्लामिक कुरीतियों को लेकर वीडियो बनाते हैं. उन्होंने कुछ समय पहले मुस्लिम धर्म का त्याग कर दिया था इसके बाद कोई धर्म नहीं अपनाया. इसी के चलते उन्हें कई बार जानलेवा धमकियां भी मिल चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें